फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Census: Teachers protest after notice issued

जनगणना : नोटिस देने से खफा शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

Mon, 11 May 2026 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 11 May 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Census: Teachers protest after notice issued
फतेहाबाद में नगर परिषद कार्यालय के बाहर हंगामा करते हुए ​शिक्षक संवाद
फतेहाबाद। जनगणना कार्य के दौरान जारी नोटिसों से नाराज शिक्षकों ने सोमवार दोपहर नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। शनिवार और रविवार फील्ड ड्यूटी पर उपस्थित नहीं रहने वाले 41 प्रगणकों को कारण बताओ नोटिस मिलने के बाद कर्मचारियों में रोष फैल गया। प्रदर्शन के दौरान नगर परिषद सचिव गोबिंद और शिक्षकों के बीच तीखी बहस भी हुई।
विज्ञापन


प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व प्रधान एवं प्रगणक विकास टुटेजा और अध्यापक संघ प्रधान सुरजीत दुसाद ने कहा कि शिक्षक पिछले कई दिनों से सुबह से देर शाम तक घर-घर जाकर जनगणना कार्य कर रहे हैं। इसके बावजूद अवकाश के दिनों में भी ड्यूटी का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कई कर्मचारी दूसरे जिलों से आते हैं और सप्ताहांत में परिवार के पास जाना उनकी मजबूरी रहती है।
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि लगातार फील्ड ड्यूटी से मानसिक और शारीरिक थकान बढ़ रही है। कई कर्मचारियों ने कहा कि वे सुबह से शाम तक अलग-अलग वार्डों और कॉलोनियों में काम कर रहे हैं, लेकिन आराम का पर्याप्त समय नहीं मिल रहा। शिक्षकों ने कहा कि 30 मई तक जनगणना कार्य पूरा करना है और कर्मचारी तय समय से पहले कार्य समाप्त करने का प्रयास कर रहे हैं। इसके बावजूद प्रशासनिक दबाव लगातार बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

प्रशासन बोला- काम समय सीमा में पूरा करना जरूरी

नगर परिषद अधिकारियों ने प्रगणकों को कहा कि जनगणना कार्य 15 मई तक पूरा करना है। इसके बाद रिकॉर्ड का मिलान किया जाएगा। यदि किसी क्षेत्र में आंकड़े अधूरे मिले या गड़बड़ी सामने आई तो उसे दोबारा दुरुस्त करवाया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान सचिव गोबिंद ने प्रगणकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद मामला शांत हुआ।



-

पहले एफआईआर की हो चुकी है अनुशंसा

नगर परिषद प्रशासन ने पिछले सप्ताह भी तीन प्रगणकों को नोटिस जारी किए थे। इसके अलावा एक प्रगणक के खिलाफ एफआईआर की भी अनुशंसा हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed