फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   CEC is a dictator; the SIR process must be stopped: Kumari Selja

सीईसी तानाशाह, एसआईआर प्रक्रिया बंद होनी चाहिए : कुमारी सैलजा

Thu, 22 Oct 2026 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 22 Oct 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
CEC is a dictator; the SIR process must be stopped: Kumari Selja
भगत सिंह चौक पर केंद्र सरकार का पुतला फूंकते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ता : संवाद
रतिया। कांग्रेस के वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत सांसद कुमारी सैलजा वीरवार को रतिया स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचीं। यहां उन्होंने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश्वर दास और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में भाग लिया।
विज्ञापन

सांसद सैलजा ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की लोकतांत्रिक परंपराओं और आम लोगों के अधिकारों को कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया पर भी सवाल उठाते हुए इसे रोकने की मांग की।
विज्ञापन


बिजली कर्मचारियों की हड़ताल पर सैलजा ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार के कामकाज में तालमेल की कमी दिखाई दे रही है। एक तरफ सरकार कानून लागू करती है वहीं दूसरी तरफ अदालत का सहारा लेती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में यह समझना मुश्किल हो गया है कि सरकार वास्तव में चला कौन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्य बाजार से पैदल मार्च करते हुए शहीद भगत सिंह चौक पहुंचे। यहां केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता ब्लॉक नागपुर पहुंचे। वहां भी केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक बलवान सिंह नागपुर भी शामिल हुए। इस अवसर पर जिला प्रधान अरविंद शर्मा, पर्यवेक्षक सुधा भारद्वाज, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष जयपाल सिंह लाली सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed