फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Shopkeepers protest against the installation of iron pipes and chains in the middle of the road

Fatehabad News: सड़क के बीच लोहे की पाइप और जंजीर लगाने पर दुकानदारों का विरोध, काम रुकवाया

Thu, 22 Oct 2026 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 22 Oct 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers protest against the installation of iron pipes and chains in the middle of the road
फतेहाबाद में महाराजा अग्रसैन चौक पर लगाए गए पाइप संवाद
फतेहाबाद। थाना रोड और धर्मशाला रोड पर सड़क के बीच लोहे की पाइप लगाकर जंजीर बांधने की नगर परिषद की योजना का बुधवार रात को दुकानदारों ने विरोध किया है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अशोक नारंग मौके पर पहुंचे और दुकानदारों की आपत्ति के बाद काम रुकवा दिया।
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन चौक के पास तीन ही पाइप अधिकारी लगवा पाए। दुकानदारों ने कहा कि सड़क के बीच पाइप और जंजीर लगाने से यातायात प्रभावित होगा और जाम की स्थिति बन सकती है। इस मामले को लेकर वह उपायुक्त से मुलाकात कर अपनी आपत्ति दर्ज करवाएंगे।
विज्ञापन

हालांकि वीरवार को दुकानदारों ने न बैठक की और न ही उच्च अधिकारियों से मिले है। दरअसल, यातायात पुलिस की सिफारिश पर नगर परिषद प्रशासन की ओर से थाना रोड और धर्मशाला रोड पर सड़क के बीच लोहे की पाइप लगाने और उनके बीच जंजीर बांधने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 350 लोहे की पाइप लगाई जाएगी और बीच में जंजीर वेल्डिंग होगी। इसका उद्देश्य यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करना और वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित करना बताया जा रहा है। इसके लिए नगर परिषद की ओर से करीब सवा आठ लाख रुपये की लागत से लोहे की पाइप लगाने का टेंडर जारी किया गया था।
-----------
ट्रैफिक पुलिस की योजना हो चुकी है फेल
इससे पहले यातायात पुलिस की ओर से शहर में ट्रैफिक कोन लगाकर यातायात नियंत्रित करने का प्रयास किया गया था लेकिन यह व्यवस्था कारगर साबित नहीं हो पाई। इसके बाद लोहे की पाइप और जंजीर लगाने की योजना बनाई गई। हालांकि दुकानदारों का कहना है कि सड़क के बीच इस तरह की व्यवस्था करने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है। इससे बाजार में आने वाले ग्राहकों और व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक नारंग ने कहा कि किसी भी व्यवस्था को लागू करने से पहले उसके प्रभावों पर विचार करना जरूरी है।

-
सबसे बड़ी दिक्कत ये है कि कट को बंद किया जा रहा है। इससे रास्ता संकरा हो जाएगा। फायर बिग्रेड और दमकल विभाग की गाड़ियां नहीं आ पाएंगी। सड़क किनारे लगे खंभे भी हटाएं जाएं।

- अशोक नारंग, प्रधान, व्यापार मंडल
-
रात को कुछ दुकानदारों ने एतराज जताया है और उच्च अधिकारियों से मिलने की बात कही गई है। उच्च अधिकारी जैसे आदेश देंगे उसका पालन होगा। फिलहाल उच्च अधिकारियों की तरफ से काम बंद करने का आदेश नहीं आया है।
- लोकेंद्र, जेई, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed