{"_id":"6ada4a7a828760cc9a0be1af","slug":"raids-conducted-at-sweet-shops-during-the-festive-season-seven-samples-collected-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-163438-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: त्योहारी सीजन में मिठाइयों की दुकानों पर मारे छापे, सात सैंपल लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: त्योहारी सीजन में मिठाइयों की दुकानों पर मारे छापे, सात सैंपल लिए
Thu, 22 Oct 2026 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
सैंपल भरते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी।
टोहाना। त्योहारी सीजन में मिलावटी मिठाइयों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। जिला खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी रवि राठी के नेतृत्व में वीरवार को टोहाना की विभिन्न मिठाई दुकानों से सात सैंपल लिए गए।
अधिकारियों ने बताया कि सैंपल में मिल्क केक का एक, पेठा का एक, खोया बर्फी के तीन, बेसन के लड्डू का एक और चमचम का एक सैंपल शामिल है। सभी सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजे जाएंगे।
एफएसओ रवि राठी ने बताया कि त्योहारों के दौरान मिठाइयों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में कुछ दुकानदार अधिक मुनाफा कमाने के लिए मिलावट कर सकते हैं। लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए विभाग लगातार सैंपलिंग कर रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट में कोई सैंपल फेल पाया जाता है तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से मिठाई खरीदते समय उसकी गुणवत्ता का ध्यान रखने की अपील की। किसी खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता पर संदेह होने पर विभाग को सूचना देने की भी सलाह दी।