फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Everything from sanitation workers to waste disposal will be reviewed today

Fatehabad News: सफाईकर्मियों से लेकर कचरा निस्तारण तक की आज होगी समीक्षा

Thu, 22 Oct 2026 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 22 Oct 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Everything from sanitation workers to waste disposal will be reviewed today
फतेहाबाद में नगर परिषद कार्यालय
फतेहाबाद। शहरों में सफाई व्यवस्था और ठोस कचरा प्रबंधन की हकीकत परखने के लिए स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) की राज्य स्तरीय टास्क फोर्स अब अधिकारियों से जवाब-तलब करेगी। जिले में सफाई कर्मचारियों की तैनाती, घर-घर से कचरा उठाने, कचरे के प्रसंस्करण और पुराने कचरे के निस्तारण समेत 6 अहम बिंदुओं पर समीक्षा होगी।
विज्ञापन

इसके लिए 24 अक्तूबर को प्रस्तावित बैठक का समय बदलकर 23 अक्तूबर कर दिया गया है। बैठक शुक्रवार को दोपहर एक बजे नगर परिषद कार्यालय में होगी। बैठक में अधिकारियों के अलावा प्रधान और उपप्रधान भी शामिल रहेंगे।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन (शहरी), प्रदेश की राज्यस्तरीय टास्क फोर्स के उपाध्यक्ष प्रमोद कौशिक की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक के लिए जिला नगर आयुक्त को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में नगर परिषदों और नगर पालिकाओं के कार्यकारी अधिकारियों, सचिवों तथा सफाई एवं कचरा प्रबंधन से जुड़ी एजेंसियों के प्रतिनिधियों की भागीदारी भी अनिवार्य की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समीक्षा का मुख्य उद्देश्य शहरी स्वच्छता अभियान के क्रियान्वयन और उसकी प्रगति का आकलन करना है। इसमें यह देखा जाएगा कि सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति और तैनाती की स्थिति क्या है घरों से नियमित कचरा उठाया जा रहा है या नहीं और एकत्रित कचरे का उचित प्रसंस्करण हो रहा है या नहीं। इसके अलावा पुराने जमा कचरे के निस्तारण, सड़कों की सफाई और शहरों में दिखाई देने वाली स्वच्छता की स्थिति भी समीक्षा के केंद्र में रहेगी।

-
शहर से रोजाना निकल रहा 40 टन कचरा
शहर फतेहाबाद में यहां पर डोर टू डोर कचरा उठान का ठेका निजी एजेंसी को दिया गया है। इसके अलावा सफाई का ठेका भी हाल ही में एजेंसी को दिया गया है। एजेंसी के कम कर्मचारी लगाने का मुद्दा भी बैठक में उठ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed