फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Incomplete toilet construction at Ratiya Chungi; no action taken against the contractor

Fatehabad News: रतिया चुंगी पर अधूरा शौचालय निर्माण, ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं

Thu, 22 Oct 2026 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 22 Oct 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Incomplete toilet construction at Ratiya Chungi; no action taken against the contractor
फतेहाबाद। शहर के रतिया चुंगी पर अधूरा पड़ा शौचालय का निर्माण। संवाद
फतेहाबाद। रतिया चुंगी पर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण अधूरा पड़ा है। ठेकेदार काम बीच में छोड़कर चला गया। इसके बाद निर्माण दोबारा शुरू नहीं हुआ। शौचालय की सुविधा नहीं मिलने से आसपास के दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर परिषद की ओर से यहां सार्वजनिक शौचालय बनवाया जा रहा है। लोगों को उम्मीद थी कि निर्माण पूरा होने के बाद उन्हें जरूरी सुविधा मिल सकेगी। लेकिन काम अधर में लटकने से उनकी परेशानी बनी हुई है। रतिया चुंगी शहर का महत्वपूर्ण स्थान है। यहां दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है और आसपास कई दुकानें भी हैं। ऐसे में सार्वजनिक शौचालय की सुविधा की जरूरत बनी रहती है।
विज्ञापन

निर्माण कार्य बीच में बंद होने के बावजूद अब तक काम दोबारा शुरू नहीं हुआ है। संबंधित अधिकारियों की ओर से ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं किए जाने पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों को अब शौचालय का निर्माण पूरा होने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
सुविधा के अभाव में लोग परेशान
सार्वजनिक स्थानों पर शौचालय की सुविधा नहीं होने से आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। रतिया चुंगी पर भी निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से दुकानदारों और आमजन को परेशानी हो रही है। दुकानदार राकेश कुमार, मनिंदर सिंह, राजेश कुमार, भूपेंद्र सिंह आदि ने बताया कि उम्मीद थी कि नगर परिषद जल्द ही निर्माण पूरा करवाकर शौचालय को उपयोग के लिए शुरू करेगी लेकिन काम रुका होने से यह सुविधा अब तक उपलब्ध नहीं हो सकी है। शौचालय का काम अधूरा रहने से सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को होती है।

-----
अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
निर्माण कार्य अधूरा छोड़ने के बावजूद ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से नगर परिषद के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। दुकानदार राकेश कुमार, मनिंदर सिंह, राजेश कुमार, भूपेंद्र सिंह आदि ने मांग है कि अधिकारी मामले का संज्ञान लें, ठेकेदार से जवाब मांगें और नियमानुसार कार्रवाई करें। साथ ही, शौचालय का निर्माण जल्द पूरा करवाया जाए ताकि दुकानदारों और आमजन को राहत मिल सके।
----
शौचालय मामले में ठेकेदार को पहले नोटिस दिया जा चुका है। अब दोबारा से नोटिस देकर कार्रवाई की जाएगी। आमजन को परेशान नहीं होने देंगे।
- सुमित चोपड़ा, जेई, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed