{"_id":"5877cd954f1c1bab78ba97d5","slug":"cctv-cameras-bad-crime-is-increasing-rapidly-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी कैमरे खराब, लगातार बढ़ रही वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी कैमरे खराब, लगातार बढ़ रही वारदात
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहाबाद
Updated Fri, 13 Jan 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
चौक पर लगा सीसीटीवी, जो खराब है।
- फोटो : fatehabad
शहरवासी अपनी सुरक्षा को लेकर खुद ही चौकस हो जाएं। फतेहाबाद पुलिस की तीसरी आंख में मोतियाबिंद हो गया है। दूसरी ओर, चोरों ने एक के बाद एक लगातार वारदात कर पुलिस की कार्यप्रणाली को सवालों के घेरे में ला दिया है। जिन सीसीटीवी के भरोसे जिला पुलिस क्राइम और क्रिमिनल्स को काबू करने के दावे करते नहीं थकती थी, शहर के विभिन्न चौकों पर लगे सरकारी सीसीटीवी महज शोपीस बनकर रह गए हैं। हैरत इस बात को लेकर भी है कि पुलिस को क्राइम की जांच करते समय अक्सर निजी संस्थानों और मकानों के बाहर लगे सीसीटीवी की मदद लेनी पड़ रही है लेकिन बावजूद इसके पुलिस के आला अधिकारी अपने सीसीटीवी को ठीक करने या नए सीसीटीवी को लगवाने के लिए गंभीर नहीं हैं।
शहर में दो मुख्य चौक पर सरकारी सीसीटीवी, लेकिन दोनों खराब
फतेहाबाद शहर की बात की जाए तो शहर के लालबत्ती चौक चौक और जवाहर चौक में पुलिस प्रशासन की ओर से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। शहर में इन सीसीटीवी कैमरों का रिसीवर और नियंत्रण रखा गया था, लेकिन कुछ समय के बाद ही ये दोनों सीसीटीवी बंद हो गए। इसके बाद ना तो पुलिस प्रशासन की ओर से और ना ही जिला प्रशासन की ओर से, इस बारे कोई कदम उठाया गया। हालात ये हो गए कि इन खराब सीसीटीवी को ठीक करने की भी जरूरत किसी अधिकारी ने नहीं समझी और अभी तक ये खराब सीसीटीवी कैमरे चौक में लगे हुए हैं। बीते दिनों में कई वारदात लालबत्ती चौक से फव्वारा चौक के बीच हुई है, जिसमें अपराधी बचकर भाग निकले। ऐसे मेें पुलिस को साथ लगती दुकानों के सीसीटीवी से सहायता लेनी पड़ी। बता दें कि लगभग दो माह पहले लालबत्ती चौक से दो युवक एक महिला के हाथ से लाखों रुपये छीनकर फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस को अभी तक इस केस में कोई सुराग नहीं लगा।
विधायक कर चुके मांग, सांसद मांग चुके एस्टिमेट, अभी तक कोई कार्रवाई
अक्तूबर माह में इनेलो विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया इस बाबत एक औपचारिक मांगपत्र जिला प्रशासन को सौंप चुके हैं, जिसमें शहर के लगभग एक दर्जन चौक पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की गई थी। इसके बाद जिला प्रशासन के साथ बैठक में स्थानीय सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी ने एस्टिमेट भी मांगा था, लेकिन बावजूद अभी तक इस बारे में ना तो जिला प्रशासन की ओर से और ना ही पुलिस प्रशासन की ओर से नए सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव सौंपा गया। हैरत इस बात को लेकर भी है कि बार-बार वारदात के बावजूद अभी तक किसी भी अधिकारी ने इस दिशा में कोई पहल तक करने की जहमत नहीं उठाई है। दूसरी ओर इनेलो विधायक बलवान सिंह ने भी इस मांगपत्र को देने के बाद जिला प्रशासन से इस बारे में कोई दोबारा बातचीत तक नहीं की है।
विज्ञापन
इन चौक में सीसीटीवी की जरूरत
1. लालबत्ती चौक
2. शिव चौक
3. फव्वारा चौक
4. मेन थाना रोड़
5. जवाहर चौक
6. बीघड़ मोड़
7. भूना मोड़
8. रतिया चुंगी
9. एमएम कालेज मोड़
10. पंचायत भवन के सामने
11. ताऊ देवी लाल मार्केट
एक माह से बढ़ा क्राइम
पिछले एक डेढ़ माह से जिले का क्राइम रेट काफी बढ़ा है। जिले में अलग-अलग जगहों पर एक के बाद एक करके कई वारदात हुई हैं। इनमें चोरी, छीनाझपटी, लूट आदि शामिल हैं। लेकिन पुलिस किसी भी वारदात को सुलझाने में कामयाब नहीं हो सकी है। ऐसे में पुलिस गश्त पर भी सवाल उठते हैं। लोगों की मानें तो अब तो ऐसा लगने लगा है पुलिस जानबूझकर सीसीटीवी कैमरों के प्रति लापरवाही बरत रही है।
फव्वारा चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरों को पिछले दिनों ठीक करवा दिया गया है। अन्य जगह पर लगे कैमरों को जल्द ठीक करवा दिया जाएगा।
सुरिंद्र सिंह, सिटी थाना प्रभारी
क्या कहते हैं डीएसपी
मुझे सीसीटीवी कैमरों के खराब होने की जानकारी नहीं है। यदि ऐसी बात है वे शहर थाना प्रभारी के माध्यम से सभी सीसीटीवी कैमरों की चेकिंग करवाएंगे और कैमरों को तुरंत ठीक करवाया जाएगा। वैसे और कैमरों के लिए सरकार से बजट मांगा गया है।
गुरदयाल सिंह, शहर डीएसपी, फतेहाबाद