फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   caught gun supplier

पकड़ा गया पिस्तोल सप्लायर

Wed, 04 Sep 2019 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
caught gun supplier
एंटी नारकोटिक्स सैल की टीम द्वारा अवैध हथियार सहित काबू किए आरोपी के मुख्य सप्लायर को शहर पुलिस ने नरवाना से काबू किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है, ताकि पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जा सके। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर पवन कुमार के नेतृत्व में एंटी नारकोटिक्स की टीम शनिवार को वाल्मीकि चौक के पास मौजूद थी तो पुलिस के पास सूचना आई कि दो युवक चोरी की मोटरसाइकिल और हथियार सहित घूम रहे हैं। जब पुलिस की टीम जांच करने लगी तो दो युवक पुलिस को देखकर वापस मुड़ने लगे। पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों की पहचान किला मोहल्ला निवासी राहुल और राजनगर निवासी बलजीत के रूप में पहचान हुई। पुलिस ने जब उनकी तलाशी ली तो उनके कब्जे से एक 315 बोर पिस्तौल बरामद हुई और बाइक भी चोरी का निकला। पूछताछ में युवकों ने बताया कि वह यह पिस्तौल नरवाना निवासी मुनीम से लेकर आए हैं। पुलिस ने मुनीम को काबू करके उसे न्यायालय में पेश किया, जहां अदालत ने उसे एक दिन के रिमांड पर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed