फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Cash worth Rs 65 thousand recovered from heroin supplier of Sirsa

Fatehabad News: सिरसा के हेरोइन सप्लायर से 65 हजार की नकदी बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 10:04 PM IST
विज्ञापन
Cash worth Rs 65 thousand recovered from heroin supplier of Sirsa
50 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़े गए थे ब्रेजा गाड़ी सवार तीन युवक फतेहाबाद। मिनी बाईपास पर 50 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़े गए तीन युवकों के मामले में पुलिस ने सप्लाई देने वाले सप्लायर सिरसा निवासी राहुल को काबू किया था। आरोपी को पुलिस ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान आरोपी सप्लायर राहुल से 65 हजार रुपये की नकदी बरामद की गई है। हालांकि पुलिस दिल्ली में सप्लाई देने वाले नाइजीरियन तक नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन

रिमांड खत्म होने के बाद आरोपी सप्लायर राहुल को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले के मुताबिक पिछले शुक्रवार को एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने सिरसा रोड पर मिनी बाईपास के पास ब्रेजा कार सवार तीन युवकों को 50 ग्राम हेेरोइन के साथ पकड़ा था। इस मामले में आरोपी गुरुनानकपुरा मोहल्ला निवासी गुरमुख, शक्ति नगर निवासी बलविंद्र उर्फ बाबू और शिव चौक निवासी राजीव उर्फ गोलू के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed