{"_id":"67defbfcb2e63ca325087e36","slug":"cash-silver-bracelet-and-mobile-phone-looted-from-a-farmer-returning-home-from-the-field-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-131098-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: खेत से घर लौट रहे किसान से चांदी का कड़ा, नकदी व मोबाइल फोन लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: खेत से घर लौट रहे किसान से चांदी का कड़ा, नकदी व मोबाइल फोन लूटा
Sat, 22 Mar 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 22 Mar 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
सुरेश से मारपीट करते सीसीटीवी में कैद आरोपी।
टोहाना। गांव सिंबलवाला में खेत से घर लौट रहे किसान से बाइक सवार दो लोग मारपीट करते हुए नकदी, चांदी का कड़ा व मोबाइल फोन छीनकर ले गए। पीड़ित किसान सुरेश कुमार ने इसकी शिकायत शहर पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव सिंबलवाला निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 12:30 बजे वह खेत से गांव की तरफ जा रहा था। जब वह शिव मंदिर के पास पहुंचा तो बाइक पर सवार होकर आ रहे दो युवकों ने तेजधार हथियार के बल पर उससे मारपीट करते हुए झगड़ा शुरू कर दिया। दोनों आरोपियों ने उसे पकड़कर घसीटा और थप्पड़-मुक्के मारे। इसके बाद वे उससे 8500 रुपये, चांदी का कड़ा व मोबाइल फोन छीनकर ले गए। सुरेश ने बताया कि एक आरोपी का नाम बलजीत है, जिसके गांव का नाम वह नहीं जानता। मारपीट की यह पूरी घटना पास में लगे कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।