{"_id":"64739a4de27a200283090659","slug":"cash-and-jewelry-stolen-from-three-dhanis-in-saman-fatehabad-news-c-21-1-144713-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: समैन में तीन ढाणियों से नकदी और जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: समैन में तीन ढाणियों से नकदी और जेवर चोरी
विज्ञापन
समैन। टोहाना खंड के सबसे बड़े गांव समैन में शनिवार रात को चोरों ने खेत की तीन ढाणियों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। खेत की ढाणियों में चोरी की हुई इन तीन घटनाओं से ग्रामीण सहमे हुए हैं।
जानकारी के अनुसार चोर किसान सतीश उर्फ सीता राम की ढाणी से पांच तोले सोने के जेवरात व एक लाख 56 हजार की नकदी चोरी करके ले गए। दूसरी घटना में सतीश के पास ही बसी दूसरे किसान नरेंद्र उर्फ नन्हा राम की ढाणी से चोर दो तोले सोने के जेवरात व 70 हजार की नकदी चुरा ले गए। तीसरी घटना में चोर इन दोनों किसानों से दूर बसी किसान महाबीर की ढाणी से डेढ़ तोले सोने के जेवरात व 50 हजार की नकदी चोरी करके ले गए।
गेहूं की फसल का ठेका आया था, उड़ा ले गए चोर
चोरी की घटना से पीड़ित किसान नरेंद्र उर्फ नन्हा राम की पत्नी सुदेश ने बताया कि उनके एक दिन पहले ही गेहूं की फसल का ठेका आया था। उन्हें इस पैसों से अपने बच्चों की स्कूल की फीस देनी थी। लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह पैसे चोरी हो जाएंगे। गौरतलब है कि किसान नरेंद्र की लगभग एक साल पहले खेत में काम करते वक्त बिजली का करंट लगने से मौत हो गई थी। चोरी की घटना से नन्हा राम की पत्नी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
नशीला पदार्थ सुंघाकर दिया चोरी की घटना को अंजाम
किसान महाबीर की पत्नी राजबाला ने बताया कि वह ढाणी में अपने मकान की मरम्मत का कार्य करवा रहे हैं। घर का पूरा सामान एक कमरे में रखा है। इसी कमरे के साथ लगते कमरे में उनका बेटा अंकित सोया हुआ था। चोरों ने सबसे पहले अंकित के कमरे के दरवाजे को बंद करके उसका कुंडा लगाया। उसके बाद उन्हें व उनके पति को कुछ नशीला पदार्थ सुंघाकर सामने के कमरे में अलमारी का ताला तोड़कर सोने के जेवरात व पैसे ले गए। राजबाला ने बताया कि जब वह सुबह छह बजे के करीब उठी तो उन्हें चक्कर आ रहे थे व उनसे खड़ा नहीं हो पा रहा था।
कोट
गांव समैन में खेत की ढाणियों में चोरी की तीन अलग-अलग घटनाएं हुई हैं। इस मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। जल्द ही इस मामले में चोरों को पकड़कर इस मामले का खुलासा किया जायेगा।
-शमशेर सिंह,डीएसपी टोहाना