फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Case registered against four accused including parents and sister in Fatehabad school director suicide case

फतेहाबाद का स्कूल संचालक सुसाइड मामला: मां-बाप व बहन समेत चार आरोपियों पर केस दर्ज, गोली मारकर की थी आत्महत्या

Fri, 19 Apr 2024 12:00 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 19 Apr 2024 12:00 PM IST
सार

फतेहाबाद में स्कूल के संचालक के सुसाइड मामले में पुलिस ने आरोपी पिता वेद प्रकाश बत्रा, मां पुष्पा बत्रा, बहन शिल्पा और सुखविंद्र उर्फ शीना के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि सुखविंद्र उर्फ शीना के कहने पर सास-ससुर और नंनद लड़ाई-झगड़ा करते और बदनाम करने के लिए झूठी शिकायतें दी जाती थी और घर से निकाल दिया गया।

विज्ञापन
Case registered against four accused including parents and sister in Fatehabad school director suicide case
मौके पर मौजूद अधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

फतेहाबाद के भट्टू रोड स्थित सीमा संस्कार पब्लिक स्कूल के संचालक एडवोकेट राघव बत्रा द्वारा गोली मारकर सुसाइड करने के मामले में शहर पुलिस ने मृतक की पत्नी अंजलि कॉलोनी निवासी प्रियंका बत्रा के ब्यान पर आरोपी पिता वेद प्रकाश बत्रा, मां पुष्पा बत्रा, बहन शिल्पा और सुखविंद्र उर्फ शीना के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपियों द्वारा प्रताडि़त करने से तंग आकर सुसाइड किया गया है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार
मामले के मुताबिक पुलिस को दिए बयान में प्रियंका बत्रा ने बताया कि वह सीमा संस्कार स्कूल में प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत थी। पति राघव बत्रा स्कूल डायरेक्टर थे। आरोप है कि ननंद शिल्पा स्कूल में कामकाज संभालती थी और स्कूल सोसायटी की सदस्य थी। ससुर वेद प्रकाश बत्रा संस्कार शिक्षा संगठन के प्रधान और सास पुष्पा बत्रा सदस्य है।
विज्ञापन


सुखविंद्र उर्फ शीना अंजलि कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है और परिवार में उसकी दखन अंदाजी ज्यादा होने के कारण मनमुटाव हो गया। आरोप है कि सुखविंद्र उर्फ शीना के कहने पर सास-ससुर और नंनद लड़ाई-झगड़ा करते और बदनाम करने के लिए झूठी शिकायतें दी जाती थी और घर से निकाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि सास पुष्पा बत्रा, ससुर वेद प्रकाश बत्रा, नंनद शिल्पा बत्रा ने सुखविंद्र उर्फ शीना के साथ षडयंत्र रचकर हमें सीमा संस्कार स्कूल से मार्च 2024 के सेशन के दौरान निकाल दिया। आरोप है कि धमकी दी गई कि स्कूल में दिखाई दिए तो झूठे केस में फंसा देंगे। इस कारण पति परेशान रहने लगे। आरोप है कि सास-ससुर और नंनद ने पति को मार्च 2024 में चल-अचल संपति और स्कूल से बेदखल कर दिया था। इसके चलते पति मानसिक रूप से परेशान होकर मताना रोड पर अपनी गाड़ी में लाईसेंसी रिवाल्वर से सुसाइड कर लिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके शुक्रवार को नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिवार को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed