फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Case registered against contractor in case of death of laborer due to falling of mud in under construction tank

Fatehabad News: निर्माणाधीन टैंक में मिट्टी का तौंदा गिरने से मजदूर की मौत मामले में ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Case registered against contractor in case of death of laborer due to falling of mud in under construction tank
फतेहाबाद। शहर के स्वामीनगर में जनस्वास्थ्य विभाग के निर्माणाधीन टैंक की मिट्टी का तौंदा गिरने से बुधवार को हुई मजदूर की मौत के मामले में आरोपी ठेकेदार संदीप के खिलाफ नए कानून के तहत केस दर्ज किया गया है। शहर पुलिस ने मृतक दिलफराज के भाई पश्चिम बंगाल के जिला उत्तर दिनाजपुर निवासी मो. नूर इस्लाम के बयान पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में नूर इस्लाम ने बताया कि ठेकेदार संदीप ने स्वामीनगर में बूस्टिंग स्टेशन के निर्माण का ठेका लिया है। इसमें दिलफराज और अन्य मजदूरों को सरिया बांधने के लिए बुलाया गया था। आरोप है कि पानी के टैंक की खोदाई तिरछी करवानी होती है लेकिन कहने के बावजूद ठेकेदार ने खर्चा बचाने के लिए सीधी खोदाई करवाई। आरोप है कि उसका भाई दिलफराज सरिया बांध रहा था। तभी मिट्टी गिर गई और दबने से मौत हो गई।
विज्ञापन

अधिकारियों पर भी लगाए आरोप

नूर इस्लाम ने जनस्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारियों पर भी आरोप लगाए। आरोप है कि बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण संबंधित अधिकारियों की निगरानी में होना था लेकिन उन्होंने सही तरीके से निगरानी नहीं की और ठेकेदार ने मनमर्जी से काम कराया। हालांकि प्रथम दृष्टया पुलिस ने भी ठेकेदार की लापरवाही बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग ने नोटिस तक जारी नहीं किया

स्वामीनगर में टैंक निर्माण के दौरान मजदूर की मौत के बाद भी जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने चुप्पी साधी है। अधिकारियों ने मामले में संबंधित फर्म को कोई नोटिस तक जारी नहीं किया है। विभाग के कार्यकारी अभियंता सतीश देसवाल का कहना है कि मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है। इसलिए विभाग की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed