फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Case registered against 12 farmers including six women in two cases of stubble burning in Fatehabad.

Fatehabad News: फतेहाबाद में पराली जलाने के दो मामलों में छह महिलाओं सहित 12 किसानों पर केस दर्ज

Thu, 07 Nov 2024 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 07 Nov 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Case registered against 12 farmers including six women in two cases of stubble burning in Fatehabad.
फतेहाबाद। जिले में पराली जलाने वालों के खिलाफ पुलिस प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। अक्तूबर महीने में पराली जलाने वालों पर अब एफआईआर दर्ज हो रही है। पिछले दो दिनों में ही 17 किसानों पर एफआईआर दर्ज हो चुकी है।
विज्ञापन

बुधवार को गांव कुकड़ावाली में एक ही परिवार की पांच महिलाओं व तीन पुरुषों सहित 9 किसानों पर पराली जलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज हुई। वहीं, जाखल पुलिस ने भी तीन किसानों पर केस दर्ज किया गया। इससे पहले मंगलवार को भी पांच किसानों पर केस दर्ज हुए थे।फतेहाबाद की सदर थाना पुलिस ने गांव कुकड़ावाली में पराली जलाने के आरोप में छह महिलाओं व तीन पुरुषों सहित नौ लोगों पर केस दर्ज किया है। इनके खिलाफ कृषि विभाग के सुपरवाइजर विक्रम ने शिकायत दी।
विज्ञापन

अपनी शिकायत में कृषि सुपरवाइजर विक्रम ने बताया कि उनके पास 10 अक्तूबर को हरसेक की ओर से जीपीएस लोकेशन भेजी गई। लोकेशन मिलने के बाद प्रशासन द्वारा गठित टीम के सदस्यों ने गांव कुकड़ावाली में जाकर निरीक्षण किया। टीम ने पाया कि नौ किसानों के 16 कनाल खेत में फसल अवशेष जलाए हुए थे। इसके बाद शिकायत दरियापुर पुलिस चौकी में दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अब रोशनी पत्नी उमेद सिंह के अतिरिक्त गांव के ही रामप्रसाद, उनके पांच बेटियों रोशनी, दर्शना, बिमला, मंजू व कमलेश तथा दो पुत्रों संजय व संदीप के खिलाफ पराली जलाने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223ए व 271 के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
जाखल पुलिस ने इन तीन किसानों पर दर्ज किया केस
जाखल पुलिस ने कृषि विकास अधिकारी संजय सचदेवा की शिकायत पर दो किसानों पर केस दर्ज किया है। संजय सचदेवा ने शिकायत दी कि 25 सितंबर को उनके पास हरसेक से फायर लोकेशन आई। इसके आधार पर गांव तलवाड़ी में जाकर जांच की गई तो किसान जीवन सिंह व प्रीतम सिंह के खेत में फसल अवशेष जले हुए मिले। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने अब दोनों किसानों पर केस दर्ज कर लिया है। इसी तरह गांव शक्करपुरा में पराली जलाने के आरोप में एक किसान पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस को दी शिकायत में कृषि विकास अधिकारी सुमेश कुमार ने बताया कि 14 अक्तूबर को हरसेक द्वारा जीपीएस लोकेशन भेजी गई थी। उसके आधार पर गांव शक्करपुरा में किसान सुरेंद्रपाल के खेत में जाकर जांच की गई तो धान के अवशेष जले हुए मिले। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। अब पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

----------
फिर बढ़ा एक्यूआई, 301 पहुंचा
हालांकि, बुधवार को पराली जलाने का कोई मामला जिले में नहीं आया है। मगर इसके बावजूद जिले में अभी भी हवा हानिकारक बनी हुई है। हवा में प्रदूषण का स्तर मानव स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। मंगलवार को 252 तक पहुंचा एक्यूआई बुधवार को बढ़कर 301 तक पहुंच गया। एक्यूआई बढ़ने से लोगों को आंखों में जलन और सांस के रोगियों को सांस लेने में तकलीफ महसूस होती रही। जिले में बुधवार तक कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के पास हरसेक ने 73 स्थानों की लोकेशन भेजी है। जिन पर कृषि विभाग ने कार्रवाई करते हुए 40 किसानों की रेड एंट्री और 31 किसानों पर एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed