फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Case filed for cutting trees from Panchayat land in Daiyad

Fatehabad News: दैयड़ में पंचायती भूमि से पेड़ काटने पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Case filed for cutting trees from Panchayat land in Daiyad
भट्टू कलां। गांव दैयड़ में पंचायती पेड़ों को काटने का मुद्दा अब गहराता जा रहा है। ग्राम पंचायत दैयड़ ने बोली में छोड़े गए पेड़ों से अधिक पेड़ नीलामी छुड़वाने वाले की ओर से काटने का आरोप लगाया है। इससे पहले ग्रामीण रणबीर ने बीडीपीओ को शिकायत देकर सरपंच की मिलीभगत से पेड़ काटने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


अब सरपंच ने पुलिस में शिकायत देकर बोली में छोड़े गए 52 पेड़ों से 15 पेड़ अधिक काटने का आरोप गुलशन निवासी फतेहाबाद पर लगाया है।इस पर पुलिस ने गुलशन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में दैयड़ की सरपंच ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत दैयड़ में काडा विभाग से किसानों के लिए आरसीसी पाइप डालनी थी, लेकिन कुछ पेड़ इस खाल को दखल दे रहे थे।
विज्ञापन


इनकी ग्राम पंचायत ने सभी नियमों के साथ बोली करवाई। 52 पेड़ों की बोली गुलशन निवासी फतेहाबाद ने छुड़वाई। वहां मौके पर गए चौकीदार को कुछ अन्य पेड़ नाजायज काटे गुम मिले। इस पर पुलिस ने गुलशन निवासी फतेहाबाद के खिलाफ बोली 52 पेड़ों के अलावा अन्य 15 पेड़ों की चोरी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि गांव दैयड़ निवासी रणबीर सिंह ने करीब डेढ़ माह पहले भट्टूकलां खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि सरपंच, ग्राम पंचायत दैयड़ ने उक्त पंचायती रकबा में खड़े 54 पेड़ों को कटवाने की अनुमति ले रखी थी। लेकिन उक्त 54 पेड़ों के अलावा सरपंच ने 18 पेड़ अतिरिक्त कटवा दिए। इस संबंध में उसने उचित कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन अब सरपंच ने पेड़ की बोली छुड़वाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed