{"_id":"64691b045ccee28cfd026ba4","slug":"case-filed-against-teacher-accused-of-molesting-schoolgirls-fatehabad-news-c-21-1-138484-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ मामले में आरोपी अध्यापक के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ मामले में आरोपी अध्यापक के खिलाफ केस दर्ज
Sun, 21 May 2023 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 21 May 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
भट्टूकलां(फतेहाबाद)। भट्टूकलां के एक सरकारी स्कूल की छात्राओं द्वारा एक पीजीटी अध्यापक के खिलाफ लगाए गए आरोपों को लेकर पुलिस ने आरोपी अध्यापक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
छात्रा की मां ने भट्टूकलां थाना में शिकायत दी कि उसकी पुत्री 16 वर्ष की है और वह 12वीं कक्षा में पढ़ती है। लड़की शुक्रवार को सुबह काफी डरी सहमी लग रही थी तथा उसने स्कूल जाने से भी मना कर दिया था। जब उसने इस बारे पूछा तो छात्रा ने बताया कि स्कूल के एक अध्यापक ने विद्यालय में गत 15-20 दिनों से उसके साथ गलत हरकतें करता है। उसकी पुत्री को पढ़ाने के बहाने साइंस लैब में ले जाता था। वहां पर चॉकलेट आदि देने के बहाने उसकी पुत्री को जान बूझकर गलत तरीके से छूता था और अश्लील बातें करता था। छात्रा की मां ने बताया कि वह अपनी पुत्री को साथ लेकर उक्त विद्यालय में गई तो वहां उसके साथ की अन्य लड़कियों ने भी बताया कि उक्त अध्यापक हमारे साथ भी ऐसा वाक्या अक्सर करता रहता है। उनके साथ भी बुरी नीयत से गलत हरकतें आदि करता है।
उसके बाद उक्त अध्यापक को इस बारे में अवगत करवाया तो आरोपी ने हमारी कोई बात सुनने से मना कर दिया तथा धमकियां दीं। अगर आपने उसकी कहीं कोई शिकायत आदि की तो जान से मार दूंगा। छात्रा की माता की शिकायत पर भट्टूकलां पुलिस ने अध्यापक के खिलाफ अश्लील हरकतें करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है। वहीं स्कूल की प्रधानाचार्या ने बताया कि उन्होंने इस मामले में अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है।