फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Case filed against female MD of trust

ट्रस्ट की महिला एमडी समेत चार पर केस दर्ज

Fri, 12 Feb 2021 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Case filed against female MD of trust
श्री बालाजी जनसेवा ट्रस्ट के नाम से गरीब परिवारों की लड़कियों की शादी करवाने व घरेलू सामान देने का प्रलोभन देकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। ठगी की शिकार महिला धोलू निवासी पूजा रानी ने पुलिस अधीक्षक फतेहाबाद को शिकायत की थी जिसके बाद ट्रस्ट की पदाधिकारी एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 406, 34 आईपीसी के तहत भूना पुलिस ने केस दर्ज किया है। पीड़िता पूजा रानी ने बताया कि श्री बालाजी जनसेवा ट्रस्ट भूना में हाल ही में चर्चा में आई थी। ट्रस्ट की एमडी उषा रानी नामक महिला थी। अन्य पदाधिकारी राजेंद्र सोनी निवासी ढाणी डूल्ट, विक्रम लोर, मोहनलाल शामिल थे। महिला का आरोप है कि करीब 3 महीने पहले उपरोक्त लोग उसके घर आकर मिले थे। उन्होंने बताया कि वह एक एनजीओ के तहत सामाजिक सेवा में अपना समान कम रेट पर देकर अति निर्धन परिवारों की मदद कर रहे हैं। ट्रस्ट की एमडी ने पीड़िता को बताया कि फ्रिज या वाशिंग मशीन लेने पर 4900 रुपये व डबल बेड लेने पर 4100 तथा लड़की की शादी में डबल बेड, वाशिंग मशीन, फ्रिज, ड्रेसिंग टेबल, सोफा सेट व अलमारी लेने पर 21,100 रुपये में सामान दिया जाएगा इसलिए आप लोगों से फार्म आईडी लेकर जमा करवा दें और फार्म मंजूर होते ही उपरोक्त लोगों को घरेलू सामान मुहैया करवा दिया जाएगा जिस पर उन्होंने विश्वास कर लिया और 127 आईडी 4100 के हिसाब से व 28 आईडी 4900 तथा 16 आईडी 21 हजार 100 रुपए के हिसाब से ट्रस्ट में जमा करवा दी थी, जिसके कुल 9,95,500 रुपये उषा रानी व राजेंद्र सोनी को दे दिए थे। उन्होंने बार-बार विश्वास देकर उनके साथ धोखाधड़ी कर ली। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर ट्रस्ट से जुड़े हुए तीन युवक व एक महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि उपरोक्त लोग फतेहाबाद, हिसार व सिरसा के तीन हजार से अधिक लोगों करोड़ों रुपये की चपत लगाकर गायब हो गए हैं। पुलिस में एक के बाद एक करीब पंद्रह शिकायतें पहुंच चुकी हैं, जिनमें पीड़िता शकीना डूल्ट, रेखा देवी बरवाला, सुखविंदर सिंह बैजलपुर, शकुंतला देवी बरवाला, पूनम रानी भूना, पूजा देवी डूल्ट, नाढोड़ी की खजानी देवी, मंजू बाला, किताबो देवी, सुमित्रा देवी, रानी देवी, सुमन देवी व सुषमा देवी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

पूजा रानी की शिकायत पर पुलिस ने श्री बालाजी जन सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और कई लोगों ने शिकायत दी हुई है। पुलिस सभी शिकायतों को इसी मुकदमे में शामिल करके आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की तलाश की जा रही है। -कृष्ण कुमार, पुलिस जांच अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed