फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Car collides with truck, young mechanic returning from Himachal dies

Fatehabad News: ट्रक से टकराई कार, हिसार से लौट रहे युवा मिस्त्री की मौत

Mon, 23 Sep 2024 04:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 23 Sep 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
Car collides with truck, young mechanic returning from Himachal dies
गांव खाराखेड़ी के पास ट्रक के साथ टक्कर के बाद दुर्घटनाग्रस्त कार
गांव खाराखेड़ी में जवाहर नवोदय विद्यालय के सामने हिसार से आ रही कार ट्रक के पीछे टकरा गई। इस हादसे में मिस्त्री 27 वर्षीय गांव नंगल निवासी सोनू की मौत हो गई। मामले में सदर थाना पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक गांव नंगल निवासी सोनू हिसार की ऑटो मार्केट में गाड़ियों की मरम्मत का काम करता था। बताया जा रहा कि शनिवार शाम को कार में सवार होकर फतेहाबाद की तरफ आ रहा था। जब गांव खाराखेड़ी के पास पहुंचा तो जवाहर नवोदय विद्यालय के सामने अचानक कार के आगे पशु आ गया। इससे कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराकर उसके नीचे जा घुसी।
विज्ञापन

टक्कर इतनी तेज थी कि सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने एंबुलेंस कंट्रोल रूम में सूचना दी। एंबुलेंस के जरिए घायल को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सोनू अविवाहित था। रविवार को पुलिस ने मामले में कार्रवाई करके पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed