फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Car collides with trolley in Fatehabad, Seven people of same family returning from party injured

फतेहाबाद में ट्राले से टकराई कार: पार्टी से लौट रहे एक ही परिवार के सात लोग घायल, भूना रोड पर हुई दुर्घटना

Tue, 24 Oct 2023 12:22 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 24 Oct 2023 12:22 PM IST
सार

फतेहाबाद पुलिस को दी शिकायत में रूपा ने बताया कि उसके पति राजकुमार की सिरसा में मोबाइल की दुकान है। भांजी की शादी की पार्टी का कार्यक्रम 21 अक्टूबर को हिसार में था। पार्टी कार्यक्रम के बाद देर रात को कार में सवार होकर सिरसा आ रहे थे।

विज्ञापन
Car collides with trolley in Fatehabad, Seven people of same family returning from party injured
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

फतेहाबाद के भूना रोड हाइवे पुल के पास हिसार से आ रही कार ट्राले से टकरा गई। हादसे मे कार सवार सिरसा निवासी एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। घायलों को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया है। मामले में शहर पुलिस ने सिरसा निवासी रूपा की शिकायत पर ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


हादसे में सिरसा निवासी राजकुमार, वंदना, विकास, रूपा, सरिता, मयंक और गुड्डू घायल हुए है। मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में रूपा ने बताया कि उसके पति राजकुमार की सिरसा में मोबाइल की दुकान है। भांजी की शादी की पार्टी का कार्यक्रम 21 अक्टूबर को हिसार में था। पार्टी कार्यक्रम के बाद देर रात को कार में सवार होकर सिरसा आ रहे थे। कार में वह उसका पति राजकुमार, दो बच्चे गुड्डू और मयंक, भांजा, विकास, भतीजी वंदना, नंनद सरिता सवार थे। कार जब हिसार-सिरसा हाइवे पर भूना पुल के पास पहुंची तो आगे चल रहे ट्राला के चालक ने अचानक कार के आगे कर दिया। जिससे कार ट्राला से टकरा गई और सभी लोग घायल हो गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


तबीयत खराब होने पर करवाया गया था अस्पताल में दाखिल
फतेहाबाद के निजी अस्पताल में दाखिल 14 साल का लडक़ा और उसकी मां लापता हो गए। महिला ने पति को खाना लेने के लिए होटल पर भेजा था। वापस लौटा तो दोनों ही लापता मिले। मामले को लेकर शहर थाना में शिकायत दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के गंगानगर हाल ढाणी ठोबा निवासी व्यक्ति ने बताया कि 21 अक्टूबर को उसके 14 साल के बेटे की तबीयत खराब होने पर मॉडल टाउन के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। अगले दिन 22 अक्टूबर की दोपहर को पत्नी ने उसे होटल पर खाना लेने के लिए भेज दिया। खाना लेकर वापस लौटा तो पत्नी और बेटा दोनों ही अस्पताल में नहीं मिले। दोनों की तलाश की गई लेकिन नहीं पता चला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed