फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Car collided with a tree standing in the middle of the road, 2 youths injured

Fatehabad News: सड़क के बीच खड़े पेड़ से टकराई कार, 2 युवक घायल

Fri, 23 May 2025 07:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 23 May 2025 07:10 PM IST
विज्ञापन
Car collided with a tree standing in the middle of the road, 2 youths injured
सडक़ के बीच खड़ा पेड़। स्त्रोत :राहगीर
वीरवार रात को गांव रामसरा व ढाबीकलां के बीच हुई दुर्घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

भट्टू कलां। वीरवार रात को गांव रामसरा व ढाबीकलां के बीच एक कार पेड़ से टकरा गई। इससे कार में सवार दो युवक घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार वीरवार रात को गांव ढ़ाबीकलां निवासी कुलदीप व भट्टूकलां निवासी अजय कार में सवार होकर रामसरा से ढाबीकलां आ रहे थे। सड़क के बीच में खड़ा पेड़ सामने से आ रहे ट्रक की लाइट के कारण दिखाई नहीं दिया और उनकी कार पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में दोनों युवक घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भट्टूकलां में भर्ती करवाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें फतेहाबाद के एक निजी अस्पताल में ले गए।
घायल कुलदीप ने बताया कि विभाग या ठेकेदार की लापरवाही की वजह से उन्हें काफी चोट आई और उनकी कार भी क्षतिग्रस्त हुई है। सड़क के बीच खड़े पेड़ सामने से लाइट लगने से दिखाई नहीं देते और दुर्घटना घट जाती है।
विज्ञापन

पीडब्लूडी विभाग के एसडीओ गजेन्द्र सिंह ने बताया कि रात्रि को हुई इस दुर्घटना की जानकारी मिली है। वे वन विभाग के अधिकारियों से बात कर रहे हैं कि ये पेड़ सड़क के बीच कैसे रह गए हैं। इन्हें तुरंत हटवाने के लिए कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
रोड चौड़ा किया लेकिन नहीं हटा पेड़
पंजाब, हरियाणा व राजस्थान प्रदेशों से गुजरने वाला स्टेट हाईवे को दोनों किनारों से 5-5 फुट चौड़ा किया जा रहा है। ठेकेदार ने भट्टूकलां से लेकर रामसरा तक इसको चौड़ा तो कर दिया, लेकिन इस दूरी में दो पेड़ ऐसे हैं जो सड़क के बीच ही छोड़ दिए हैं। जो रात्रि को वाहन चालकों की जिंदगी पर भारी पड़ रहे हैं। हालांकि इन पेड़ों पर रिफ्लेक्टर तो लगे हैं, लेकिन इन्हें सड़क से नहीं हटाया गया है।


फोटो नंबर 20
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed