{"_id":"58d80dc44f1c1b2b7d1a186c","slug":"car-caught-canal-washing-removed-crane-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोते समय नहर में गिरी कार, क्रेन से निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोते समय नहर में गिरी कार, क्रेन से निकाली
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहाबाद
Updated Mon, 27 Mar 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
रतिया में क्रैन की सहायता से नहर से बाहर निकलती गाड़ी।
- फोटो : fatehabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद रोड स्थित छोटी नहर के किनारे खड़ी एक कार के ब्रेक खुल जाने से रविवार दोपहर को एक कार छोटी नहर में जा गिरी। बाद में कार को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, क्षेत्र के किसी गांव का व्यक्ति रविवार दोपहर को अपनी गाड़ी को धोने के लिए छोटी नहर के किनारे लाया था। जब वह नहर के किनारे गाड़ी की ब्रेक लगा कर गाड़ी को धोने लगा कि अचानक नहर के किनारे खड़ी कार के ब्रेक खुल गए और गाड़ी नहर की पटरी से होती हुई नहर में जा गिरी।
पानी का बहाव काफी तेज होने के कारण कार बह गई और फतेहाबाद रोड स्थित छोटी नहर के पुल के नीचे आकर गाड़ी फंस गई। गाड़ी के नहर के बीच चले जाने पर वहा नहर में नहा रहे लोगों ने शोर मचा दिया, जिससे आस पास खड़े राहगीर मौके पर पहुंचे उन्होंने गाड़ी को निकालने की कोशिश की। लेकिन गाड़ी पानी से बाहर नहीं निकल पाई। बाद में क्रेन की सहायता से गाड़ी को बाहर निकाला गया।