फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Campaign will run in less vaccinated villages, 7907 got the vaccine

कम टीकाकरण वाले गांवों में चलेगा अभियान, 7907 ने लगवाया टीका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Campaign will run in less vaccinated villages, 7907 got the vaccine
फतेहाबाद में कोरोना से बचाव का टीका लगवाता पात्र। - फोटो : Fatehabad
जिले में कोरोना टीकाकरण अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है। रविवार को अवकाश होने के बावजूद जिले में 7907 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। जिले में पहली डोज का कुल टीकाकरण 4.93 लाख तक पहुंच गया है। इसके अलावा 1.43 लाख लोग दोनों डोज लगवा चुके है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने 25 सितंबर तक जिले में पहली डोज का टीकाकरण 100 फीसदी करने का लक्ष्य लिया है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कम टीकाकरण वाले गांवों का चयन किया है। जिन गांवों में 60 फीसदी से कम टीकाकरण हुआ है वहां पर स्पेशल अभियान चलेगा और वंचित लोगों को पहली डोज लगाई जाएगी। इसके लिए विभाग पंचायत विभाग के अधिकारियों की भी मदद लेगा।
विज्ञापन

जिले में ये हुआ रविवार को टीकाकरण
पात्र टीकाकरण
60 साल से ऊपर 786
45 से 59 साल 1608
18 से 44 साल 5513
18 से 44 साल के 2.97 लाख लोगों ने लगवाई वैक्सीन
जिले में अब तक कुल टीकाकरण 6 लाख 97 हजार 657 तक पहुंच गया है। पहली डोज 4 लाख 93 हजार 685 लोग लगवा चुके हैं। इसके अलावा 1 लाख 43 हजार 972 लोगों ने दूसरी डोज लगवा ली है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले में 18 से 44 आयु वर्ग के 2 लाख 97 हजार 514 लोग पहली डोज लगवा चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कोई एक्टिव केस नहीं
कोरोना संक्रमण को लेकर राहते है। जिले में रविवार को कोई नया केस नहीं मिला है। जिले में फिलहाल एक्टिव केस भी नहीं है। रविवार को जिले में 371 सैंपल लिए गए हैं। अभी लैब से 897 सैंपलों की रिपोर्ट आनी है।

कोट
जिले में कोरोना टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है। विभाग की मोबाइल टीम बेहतर काम कर रही है। उन गांवों मे स्पेशल अभियान चलाया जाएगा, जहां पर कम टीकाकरण हुआ है। 25 सितंबर तक जिले में 100 फीसदी टीकाकरण का लक्ष्य है।
- मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed