{"_id":"6585c5a7a14d030e82071ed4","slug":"came-to-get-medicine-and-stole-donation-box-from-cow-shelter-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-10183-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: दवाई लेने आया और चुराकर ले गया गौशाला के दानपात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: दवाई लेने आया और चुराकर ले गया गौशाला के दानपात्र
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव एमपी रोही में मेडिकल की दुकान पर दवाई लेने आया युवक गोशाला का दानपात्र चुराकर ले गया। दानपात्र चुराने वाले युवक की पहचान भी हो गई है। मामले में पुलिस ने एमपी रोही निवासी विष्णु की शिकायत पर आरोपी धांगड़ निवासी कृष्ण के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है।
मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में एमपी रोही निवासी विष्णु ने बताया कि उसका युवराज मेडिकल स्टोर के नाम से गांव के बस स्टैंड पर दुकान है। करीब एक सप्ताह पहले एक व्यक्ति मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने के लिए आया और उस व्यक्ति ने दवाई ली। उसने कहा कि वह एक खुराक यहीं ले लेता है और वह पीछे कैंपर से पानी लेने के लिए गया तो व्यक्ति काउंटर पर रखे श्रीकृष्ण प्रणामी गोशाला के दानपात्र को चुराकर ले गया। उसने अपने तौर पर पता लगाया तो पता चला कि धांगड़ निवासी कृष्ण ने दानपात्र चुराया है। पुलिस ने आरोपी को काबू करके उससे दानपात्र बरामद कर लिया है।