फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Call to not do drugs, message of environmental protection also given

Fatehabad News: नशा न करने का आह्वान, पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया

Wed, 13 Aug 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 13 Aug 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Call to not do drugs, message of environmental protection also given
महिला महाविद्यालय में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शपथ लेतीं छात्राएं। स्रोत : महाविद्यालय
रतिया। शहीद दविंद्र सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में ड्रग अवेयरनेस कैंपेन एवं नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नशा मुक्ति शपथ के साथ हुआ। इसमें सभी छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों ने यह संकल्प लिया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और समाज में नशा मुक्ति का संदेश फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएँगे। शपथ ग्रहण के बाद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए और पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के महत्व पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

उप प्राचार्य राजेन्द्र कुमार ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति को बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। शिक्षा और जागरूकता ही नशे से लड़ने का सबसे प्रभावी हथियार है। हम सभी को मिलकर यह सुनिश्चित करना होगा कि हमारा समाज स्वस्थ, सुरक्षित और नशा मुक्त बने। उन्होंने छात्राओं को नशा मुक्ति के राजदूत के रूप में कार्य करने का आह्वान किया। सुरेंद्र शर्मा और जसबीर ने कहा कि युवाओं को सही दिशा और प्रेरणा देकर ही हम उन्हें नशे के जाल से बचा सकते हैं। यह केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारे समाज के भविष्य की सुरक्षा का संकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed