फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Buying property will be expensive, the district administration is preparing to increase the city's collector rate by 133 percent

Fatehabad News: प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, शहर के कलेक्टर रेट 133 फीसदी तक बढ़ाने की तैयारी में जिला प्रशासन

Fri, 07 Mar 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 07 Mar 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Buying property will be expensive, the district administration is preparing to increase the city's collector rate by 133 percent
फतेहाबाद शहर का ड्रोन से लिया गया फोटो।
फतेहाबाद। जिले में चार माह बाद फिर से सरकार कलेक्टर रेट बढ़ाने की तैयारी कर रही है। एक अप्रैल से लागू होने वाले कलेक्टर रेटों को लेकर फतेहाबाद के तहसीलदार व एसडीएम ने अपने तहसील क्षेत्र में आने वाली काॅलोनियों व जमीनों के रेटों में कलेक्टर रेटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार किया है। शहर की गई जगहों पर कलेक्टर रेट में 133 फीसदी तक की बढ़ोतरी होगी। जिसमें बत्रा कॉलोनी और ऑफिसर कॉलोनी शामिल है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने चार माह पहले वर्ष 2024-25 के कलेक्टर रेटों में बढ़ोतरी की थी। एक अप्रैल से लागू होने वाले कलेक्टर रेट पिछले वर्ष चुनावों के चलते नहीं बढ़ाए थे, जैसे ही प्रदेश में लोकसभा व विधानसभा के चुनाव संपन्न हुए तो उसके बाद जिला प्रशासन ने एक दिसंबर से नए कलेक्टर रेट लागू कर दिए। जिसके बाद अब फिर से जिले में कलेक्टर रेट बढ़ाने को लेकर रेट प्रस्तावित किए है। जिला प्रशासन की ओर से फतेहाबाद उपमंडल में सबसे ज्यादा प्रस्तावित रेटों में विशाल टीवी एसबीआई रोड पर 133 फीसदी, बत्तरा कॉलोनी में 81 फीसदी, खान मोहम्मद फतेहाबाद से हांसपुर खान मोहम्मद तक 75 फीसदी, ऑफिसर कॉलोनी में 67 फीसदी तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव किया है।
विज्ञापन


वहीं शहर में जगजीवनपुरा में पहले 48 हजार गज का रेट है जिसे बढ़ाकर 60 हजार करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। भोड़िया रोड पर एमडी शर्मा के आवास से नहर तक 30 फीसदी बढ़ोतरी कर 23 हजार से बढ़ाकर 30 हजार प्रति गज, पुष्प विहार में 32 फीसदी वृद्धि कर 5300 गज से 7000 रुपये प्रति गज का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र अनाज मंडी के पीछे 26,400 से 35 हजार प्रति गज का कलेक्टर प्रस्तावित है। विकास बिस्तर मार्ट का 38,500 से बढ़ाकर 42 हजार प्रति गज, सोमा और अल्फा सिटी का रेट 41,800 से बढ़ाकर 45,000 रुपये प्रति गज किया गया है। वहीं सेक्टर 3 का रेट 42,000 से बढ़ाकर 45,000 रुपये प्रति गज प्रस्तावित है। सिटी हर्ट और अंबेडकर काॅलोनी के कलेक्टर रेट में भी 10-10 फीसदी वृद्धि प्रस्तावित है।
--------
इन जगहों के कलेक्टर रेट में नहीं होगी बढ़ोतरी
शहर की मातूराम काॅलोनी, काठमंडी काॅलोनी, श्रीबालाजी काॅलोनी, डीसी काॅलोनी, कालीदास काॅलोनी, आदर्श काॅलोनी, भोड़िया रोड और भूना रोड पर नगर पालिका क्षेत्र से बाहर के क्षेत्र में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। शहर की गलियों में स्थित दुकानों, रामनगर काॅलोनी, ओशो आश्रम काॅलोनी, भागचंद काॅलोनी, भगत सिंह काॅलोनी के कलेक्टर रेट में किसी वृद्धि का प्रस्ताव नहीं है।
--------
सेक्टर 3, 9, 10, 11 में आठ फीसदी तक बढ़ोतरी
शहर के सेक्टर 3, 9, 10, 11 में आठ फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है। जारी प्रस्तावित रेट लिस्ट के अनुसार ग्राउंड फ्लोर में 4.1 फीसदी यानि 10 हजार रुपये प्रति वर्ग गज, प्रथम तल पर 8.3 फीसदी यानि 9000 रुपये प्रति वर्ग गज रेट प्रस्तावित किया गया है। इसके अलावा दूसरे तल पर 4.6 फीसदी, तीसरे तल पर कोई बदलाव नहीं है और चौथे तल पर 4.1 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।


कलेक्टर रेट पर 17 मार्च तक लिखित में दे सकते हैं सुझाव
फतेहाबाद तहसील के वर्ष 2025-26 के प्रस्तावित कलेक्टर रेट ड्राफ्ट तैयार कर दिए गए हैं। जिन्हें जिले की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट फतेहाबाद डॉट एनआइसी डॉट आइएन पर अपलोड किया गया है। इन कलेक्टर रेट ड्राफ्ट के बारे में आमजन को कोई भी एतराज हो तो वे अपनी आपत्ति/सुझाव लिखित रूप में लघु सचिवालय के प्रथम तल पर कमरा नंबर नंबर 44 उपायुक्त कार्यालय फतेहाबाद की मुख्य पंजीकरण शाखा और तहसील कार्यालय फतेहाबाद के कमरा नंबर 3 और 4 में 17 मार्च तक प्रस्तुत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed