फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Buses run only till Delhi border, passengers upset

Fatehabad News: दिल्ली सीमा तक ही चलीं बसें, यात्री हुए परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Sep 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
Buses run only till Delhi border, passengers upset
दिल्ली के लिए बस में चढ़ते यात्री।
संवाद न्यूज एजेंसीफतेहाबाद। जी-20 सम्मेलन को लेकर फतेहाबाद रोडवेज डिपो व टोहाना सब डिपो पर बसों का संचालन केवल बहादुरगढ़ तक ही हुआ। जिस कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दिल्ली से आने वाले व दिल्ली जाने यात्री काफी परेशान दिखाई दिए।
विज्ञापन

फतेहाबाद से दिल्ली के कश्मीरी गेट तक बसें जाती हैं। जी-20 सम्मेलन को लेकर शुक्रवार को फतेहाबाद से बसों का संचालन केवल बहादुरगढ़ तक ही रहा है। जिस कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस मामले में सबसे अधिक परेशानी दैनिक यात्रियों को हुई, जो दिल्ली से सामान लेकर यहां पर बेचते हैं। दिल्ली जाने वाले यात्री उमेश कुमार, हरीश व योगपाल ने बताया कि वह प्रतिदिन दिल्ली जाते हैं और कश्मीरी गेट पहुंचने के बाद गफ्फार मार्केट व सदर बाजार निकलते हैं। लेकिन इस बार उनको बहादुरगढ़ से निजी वाहन लेकर जाना पड़ेगा और खर्चा अधिक हो जाएगा। दिल्ली से भी फतेहाबाद के लिए कोई बस बॉर्डर तक नहीं आईं, वह सुबह पांच बजे ही निकलते हैं और शाम तक वापस आकर माल की डिलीवरी करते हैं, लेकिन तीन दिन तक उनको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

कोट

रोडवेज विभाग को दिल्ली पुलिस ने पहले ही आगाह कर दिया था कि जी-20 सम्मेलन के लिए बसों को केवल दिल्ली सीमा पर ही छोड़ा जाए। बसों को दिल्ली बॉर्डर तक ही भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-शेर सिंह, जीएम, रोडवेज, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed