फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Buses are reaching their destination late due to fog, number of passengers has reduced

Fatehabad News: धुंध के कारण गंतव्य पर देरी से पहुंच रहीं बसें, कम हुई सवारियों की संख्या

Sat, 04 Jan 2025 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 04 Jan 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Buses are reaching their destination late due to fog, number of passengers has reduced
फतेहाबाद। जिले में पिछले दो दिनों से धुंध छाने के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। शनिवार को अलसुबह से छाई धुंध के कारण बसें अपने निर्धारित समय से आधे घंटे से लेकर दो घंटे तक देरी से पहुंची। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


धुंध के कारण सवारियों की संख्या में भी गिरावट दर्ज हुई है। शनिवार को अधिकतर बसों में सवारियां कम नजर आई। धुंध के चलते सुबह के समय दृश्यता 20 मीटर तक होने से लंबे रूट की बसें देरी से पहुंची। फतेहाबाद डिपो से रवाना हाेने वाली बसाें को समय पर डिपो से रवाना तो किया गया, लेकिन धुंध अधिक होने के कारण बसें अपने गंतव्य तक देरी से पहुंच पाई।
विज्ञापन


बस चालकों लीलूराम, कृष्ण और बलबीर आदि ने बताया कि धुंध के कारण बसें धीरे चलानी पड़ रही हैं। इससे गंतव्य पर पहुंचने में निर्धारित समय से अधिक समय लग रहा है। हालांकि, सुबह 11 बजे के बाद धुंध का असर कम होने के बाद बसों ने कुछ रफ्तार जरूर पकड़ी। मगर शाम होते ही फिर से दोबारा धुंध छा जाने के कारण दृश्यता कम हाे गई। इससे फिर से वाहनाें की गति कम हो गई।वहीं ठंड व कोहरे के चलते कामकाज पर जाने वाले लोग सुबह देरी से अपने कार्यालयों में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धुंध पड़ने के कारण दिल्ली, हरिद्वार, चंडीगढ़ और पंचकूला की बसों में सवारियां कम होने को लेकर परिचालकों का कहना है कि शुक्रवार को दिनभर रही धुंध के कारण शनिवार को भी सवारियां कम रही। हिमाचल प्रदेश जाने वाली बसों में यात्री संख्या बेहद कम हुई है। केवल वही लोग सफर के लिए निकल रहे हैं, जिनके लिए जाना बेहद जरूरी है।



-------



लंबे रूट के लिए रात के समय बसें चलती है। इससे दिल्ली, चंडीगढ़ और हरिद्वार के लिए रात के समय में धुंध के दौरान निकलने वाले यात्री पूरी जानकारी लेकर ही निकलें। धुंध के चलते कई बसें लेट चल रही हैं। सफर करने से पहले यात्री पूरी जानकारी ले लें ताकि परेशानी का सामना ना करना पड़ें।

-सुभाष ढांड, संस्थान प्रबंधक, फतेहाबाद डिपो

शनिवार को भट्टू से ये ट्रेनें चलीं देरी से



भट्टू से चलकर हिसार की तरफ जाने वाली सिरसा एक्सप्रेस (14086) अपने निर्धारित समय से सुबह 3:24 की जगह 2 घंटे 51 मिनट की देरी से रवाना हुई। किसान एक्सप्रेस (14732) अपने सुबह के समय 6:49 की जगह 32 मिनट की देरी से रवाना हुई। श्रीगंगानगर से चलकर दिल्ली जाने वाली दिल्ली एक्सप्रेस (14029) सुबह 7:25 बजे की जगह 57 मिनट की देरी से रवाना हुई। इसी तरह गोरखधाम सुपरफास्ट (12556) अपने निर्धारित समय दोपहर 3:53 की जगह करीब 9 घंटे की देरी से रवाना हुई।




वहीं भट्टू से चलकर सिरसा की तरफ जाने वाली तरह गोरखधाम सुपरफास्ट (12555) अपने निर्धारित समय सुबह 10:13 की जगह शाम 6:15 बजे 8 घंटे की देरी से रवाना हुई। फाजिल्का-रेवाड़ी एक्सप्रेस (14729) सुबह 8:49 की जगह एक घंटा 21 मिनट की देरी से रवाना हुई। सिरसा एक्सप्रेस (14083) अपने निर्धारित समय से रात 12:03 की जगह करीब 3 घंटे की देरी से रवाना हुई। रेवाड़ी-बठिंडा (54782) सवारी गाड़ी अपने निर्धारित समय दोपहर 1:33 की जगह 54 मिनट की देरी से रवाना हुई। जयपुर से चलकर बठिंडा (14734) जाने वाली ट्रेन अपने निर्धारित समय दोपहर 3:02 की जगह एक घंटा 24 मिनट की देरी से रवाना हुई। मेरठ से चलकर श्रीगंगानगर जाने वाली (14030) शाम 5:01 बजे की जगह करीब दो घंटे की देरी से रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed