{"_id":"5f00bb4a8ebc3e430e340b63","slug":"bus-stand-choki-have-opened-fatehabad-news-rtk5625205191","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएचओ ने बस स्टैंड चौकी खुलवाकर काम शुरू करवाया, उप सिविल सर्जन बंद करवाने पहुंचे,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएचओ ने बस स्टैंड चौकी खुलवाकर काम शुरू करवाया, उप सिविल सर्जन बंद करवाने पहुंचे,
विज्ञापन
शहर थाना में एसएचओ की मेज पर लगाया गया सुरक्षा कवच
- फोटो : Fatehabad
बस स्टैंड चौकी पर तैनात हेडकांस्टेबल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद संपर्क में आए 54 पुलिस कर्मियों के लिए गए सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बस स्टैंड चौकी के 13 पुलिस कर्मियों की रिपोर्ट भी निगेटिव आने के बाद एसएचओ यादविंद्र सिंह ने शनिवार को कामकाज शुरू कर दिया गया। सुबह चौकी को सैनिटाइज करवाया गया और इसके बाद बैरिकेटस हटा दिए गए।
चौकी में काम शुरू करवाने पहुंचे शहर थाना प्रभारी यादविंद्र सिंह ने कहा कि यहां पर तैनात सभी कर्मचारियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अगर फिर भी बाद में किसी पुलिस कर्मी में कोई लक्षण दिखते हैं तो उसका दोबारा सैंपल लिया जाएगा। लेकिन शाम को जब इस बारे में उप सिविल सर्जन डॉ.हनुमान को पता चला तो टीम के साथ चौकी में पहुंचे। नोडल अधिकारी डॉ.हनुमान ने कहा कि सात दिन तक चौकी बंद रखी जाए, दोबारा पुलिस कर्मियों की सैंपलिंग के बाद खोली जाए। लेकिन चौकी खोलने को लेकर शाम को एक बार तनातनी हो गई। जरूरी सेवा में शामिल होने के कारण आखिर चौकी खोलने पर फैसला लिया गया।
उप सिविल सर्जन बंद करवाने पर अड़े, नहीं माने अधिकारी :
बस स्टैंड चौकी को खोलकर पुलिस कर्मचारियों के पहले की तरह काम करने की सूचना के बाद उप सिविल सर्जन डॉ.हनुमान मौके पर पहुंचे। उप सिविल सर्जन ने कहा कि कम से कम सात दिन तक चौकी बंद रहे और कर्मचारी क्वारंटीन रहे। सात दिन में अगर कोई लक्षण नहीं आते हैं तो दोबारा जांच करने के बाद खोला जाए। चौकी कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें एसएचओ की तरफ से खोलने के निर्देश आए हैं। उप सिविल सर्जन ने इस संबंध में एसडीएम संजय बिश्रोई से बात की। एसडीएम ने कहा कि कर्मचारियों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है, कर्मचारियों के बिना काम नहीं चलता है इसलिए चौकी खोले जाना जरूरी है। इसके चलते उप सिविल सर्जन डॉ.हनुमान पुलिस चौकी को दोबारा बंद नहीं करवा पाए।
विज्ञापन
चौकी के आसपास काम करने वालों की हुई स्क्रीनिंग
स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार सुबह बस स्टैंड चौकी के आसपास काम करने वाले लोगों की स्क्रीनिंग की। इसके अलावा चाय दुकानदारों की भी थर्मल स्क्रीनिंग से जांच की। इन लोगों के स्वास्थ्य विभाग ने संपर्क नंबर लिए हैं और इनके भी विभाग सैंपल लेगा।
एसएचओ ने मेज पर लगवाया सुरक्षा कवच
शहर थाना प्रभारी ने थाना में अपने कक्ष में मेज पर सुरक्षा कवच लगवा दिया है। मेज के ऊपर तीन तरफ से प्लास्टिक कवर लगाया गया है। थाना में आने वाले लोग सीधा एसएचओ के संपर्क में नहीं आ सकेंगे। थाना प्रभारी से कवच के दूसरी तरफ खड़े होकर बात कर सकेंगे। एसएचओ यादविंद्र ने बताया कि सुरक्षा को देखते हुए मेज पर कवच लगाया गया है। इससे खुद की भसुरक्षा के साथ-साथ मिलने वालों की भी सुरक्षा रहेगी और डिस्टेंस बना रहेगा।
जवाहर चौक स्टोर मामले में सैंपलिंग जारी
जवाहर चौक स्थित डी मार्ट संचालक जितेश कुमार को स्वस्थ होने के बाद अग्रवाल धर्मशाला में बनाए गए कोविड हेल्थ सेंटर से डिस्चार्ज कर दिया है। हालांकि परिवार सदस्य, कर्मचारी व उनके संपर्क में आए उनके परिवार के लोगों का उपचार जारी है। डी मार्ट संचालक के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद संपर्क में आए अब तक 14 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। वहीं डी मार्ट स्टोर संचालक के दोस्त की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को उसके परिवार के सदस्यों, किराएदार व उसके चार दोस्तों के सैंपल लिए हैं। इसके अलावा डी मार्ट पर काम करने वाली सफाई कर्मी के परिवार के नौ सदस्यों के स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लेकर लैब में भेजे हैं। महिला सफाई कर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। पति की हालत खराब होने के कारण आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।
सभी पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बस स्टैंड चौकी को खोल दिया गया है, मैंने मौके पर पहुंचकर कहा कि सात दिन तक बंद रखा जाए, क्यों कि लक्षण आ सकते हैं। इस संबंध में एसडीएम से भी बात की लेकिन उन्होंने कहा कि रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है और ये जरूरी सेवा में शामिल है इसलिए बंद नहीं रखा जा सकता है। फिलहाल चौकी को खोल दिया गया है।
- डॉ.हनुमान, उप सिविल सर्जन।