फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Bus comes only once a day in Chankothi, villagers upset

Fatehabad News: चनकोठी में पूरे दिन में केवल एक बार आती है बस, ग्रामीण परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Bus comes only once a day in Chankothi, villagers upset
फतेहाबाद। नागपुर मुख्य मार्ग से साढ़े तीन किलोमीटर दूर हटकर बसे गांव चनकोठी में बस की समस्या बनी हुई है। इस कारण फतेहाबाद पढ़ने जाने वाले विद्यार्थियों को काफी समस्याओं को सामना करना पड़ता है। इस समस्या से रोडवेज के अधिकारियों को भी अवगत करवाया जा चुका है।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय से गांव की दूरी करीब 14 किलोमीटर है। बस की सुविधा ने होने के कारण लोगों को निजी वाहनों से शहर जाना पड़ता है। गांव के सरपंच खुशवंत सिंह खोखर ने बताया कि गांव की आबादी करीब 2500 है। रोडवेज बस दिन में सिर्फ एक बार सुबह के समय ही गांव के अंदर आती है। उसके बाद फतेहाबाद से नागपुर की ओर जाने वाली बसें गांव नूरकी से सीधा गांव नागपुर की ओर चली जाती हैं। बीते दिनों गांव में आए एससी आयोग के चेयरमैन रविंद्र बलियाला गांव में आए तो उन्हें गांव के सरपंच सहित अन्य ग्रामीणों ने बस की समस्या से अवगत करवाया था। उन्होंने आश्वासन दिया था कि बस की समस्या को जल्द दूर किया जाएगा, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। गांव के सरपंच ने कहा कि अगर आगामी दिनों तक बस की समस्या दूर नहीं होती तो जल्द ही पूरे गांव से ग्रामीण जिले के उच्च अधिकारियों से मिलेंगे।
विज्ञापन



------------गांव चनकोठी में अगर बस की समस्या है तो उसे दूर किया जाएगा। मामला अभी संज्ञान में आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- सुरेंद्र कुमार, यातायात प्रबंधक, रोडवेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article