फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Budget: Not a single gift, fish farming, roast, STP repeated, fatehabad

बजट : सीधी सौगात एक भी नहीं, मछलीपालन का झुनझुना, भूना एसटीपी को दोहराया

Sat, 29 Feb 2020 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Budget: Not a single gift, fish farming, roast, STP repeated, fatehabad
फतेहाबाद में बजट को बड़ी स्क्रीन पर देखते लोग। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। केंद्र के बाद प्रदेश सरकार का बजट भी आकर चला गया, लेकिन फतेहाबाद जिले के हाथ खाली ही रह गए। खास बात यह है कि जिले के तीनों ही विधायक सत्ताधारी गठबंधन के हैं लेकिन जनता के लिए सरकार की झोली से कुछ खास नहीं निकला। हालांकि अप्रत्यक्ष रूप से प्रदेश की कई योजनाओं में फतेहाबाद जिले को हिस्सा मिलने से हालात सुधरने की उम्मीद है, लेकिन सीधी सौगात एक भी नहीं मिली। मुख्यमंत्री के बजट भाषण के दौरान फतेहाबाद जिला और इसके उपमंडलों का जिक्र कई बार आया, लेकिन कई घोषणाओं में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिन सौगातों का जिक्र किया, उनमें से अधिकतर पहले से शुरू हो चुकी हैं और सीएम ने उनका केवल संदर्भ देकर बात को समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

जलभराव क्षेत्र में मछलीपालन की संभावना तलाशेगी सरकार
बजट भाषण के दौरान सीएम मनोहर लाल ने कहा कि सरकार मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए जलभराव वाले जिलों में इसकी संभावना तलाशने की बात उन्होंने कही और इसमें प्रदेश के कई जिलों के साथ उन्होंने फतेहाबाद का भी जिक्र किया। हालांकि पिछले दिनों ही झींगा मछली पालन में फतेहाबाद जिले में बड़ा घोटाला सामने आया था और हिसार सीएम फ्लाइंग टीम ने ही मतस्य पालन विभाग के कई अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

भूना सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट नई बोतल में पुरानी शराब की तरह
शुक्रवार को बजट भाषण के दौरान सीएम मनोहर लाल ने दो बार भूना का जिक्र किया। दोनों बार ही जिक्र सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और सीवरेज लाइन के संदर्भ में आया। ये दोनों घोषणाएं पहले से ही भूना में प्रगति पर हैं, लेकिन बजट भाषण में इसे नई घोषणा की तरह प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घग्गर को प्रदूषणमुक्त करने का दिया भरोसा
फतेहाबाद जिले के उपमंडल रतिया से गुजर रही घग्गर नदी के प्रदूषण को दूर करने के लिए प्रदेश सरकार ने एक बार फिर प्रतिबद्धता जाहिर की है। शुक्रवार को अपने बजट भाषण के दौरान सीएम मनोहर लाल ने कहा कि घग्गर नदी कई औद्योगिक इकाइयों के चलते प्रदूषित हो गई है, जिन जिलों से घग्गर गुजर रही है, उनके लिए स्पेशल प्रावधान करने की बात सीएम ने कही है। सरकार अपनी बात पर खरी उतरती है तो पंचकूला, कैथल, फतेहाबाद और सिरसा जिले को सीधा फायदा हो सकता है। इसी तरह पंजाब से जुड़े इलाकों में नशामुक्ति के लिए भी मदद की बात प्रदेश सरकार ने बजट में की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed