फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   budget, Neither the railway line nor the football academy got hostel gift, public disappointed, fatehabad

न रेल लाइन और न ही मिली फुटबाल अकादमी को हॉस्टल की सौगात, जनता निराश

Sun, 02 Feb 2020 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
budget, Neither the railway line nor the football academy got hostel gift, public disappointed, fatehabad
गांव दरियापुर स्थित फुटबाल अकादमी - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। सिरसा संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले फतेहाबाद जिले की जनता ने अपने वोट से भाजपा को एक सीट पर विजय दिलाई लेकिन सरकार ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। माना जा रहा था कि अग्रोहा-फतेहाबाद रेल लाइन पर सर्वे से आगे कुछ बात आएगी, लेकिन यहां भी वित्तमंत्री की चुप्पी ने फतेहाबाद वासियों का दिल तोड़ दिया। उधर, दरियापुर में सालों से अपने हॉस्टल का इंतजार कर रही फुटबाल अकादमी को भी बजट से निराशा हाथ लगी है।
विज्ञापन

पिछले पांच सालों से हॉस्टल का इंतजार कर रही दरियापुर फुटबाल अकादमी का भविष्य भी अब अंधकारमय नजर आ रहा है। दरअसल फुटबाल मैदान में एस्ट्रोटर्फ मैदान बनाया गया है, उसकी घास की मियाद ही कुछ सालों की थी। हॉस्टल न होने के चलते इसे प्रयोग में नहीं लाया जा सका था। चूंकि ये केंद्र सरकार ने बनाया था, ऐसे में उम्मीद थी कि इस बार सरकार इसके लिए हॉस्टल बनाने के लिए भी राशि जारी करने का एलान कर देगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब हॉस्टल ना होने से पहले से ही दुर्गति झेल रही फुटबाल अकादमी का भविष्य अब अंधकारमय ही है।
विज्ञापन

फतेहाबाद में रेल के नाम पर फिर सरकार की चुप्पी
पिछले 20 सालों से फतेहाबादवासी यहां पर रेलवे लाइन की मांग कर रहे हैं। रेल की सीटी सुनने का सपना यहां के निवासियों के लिए सबसे पुराना ख्वाब साबित होता जा रहा है। दो साल पहले फतेहाबाद-अग्रोहा रेल लाइन के सर्वे के लिए ग्रांट जारी करने की घोषणा हुई थी, दो साल बीतने के बावजूद वो ग्रांट किस स्थिति में पहुंची, ये भी अभी तक किसी को नहीं पता है। इस बार सिरसा सीट से पहली बार बीजेपी सांसद के रूप में सुनीता दुग्गल को चुना गया था, ऐसे में उम्मीद थी कि कुछ फतेहाबाद-अग्रोहा रेल को लेकर सरकार कुछ सकारात्मक संकेत देगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं होने से लोगों की उम्मीदें टूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रतिया में घग्गर नदी के प्रदूषण को खत्म करने का भी नहीं मिला रोडमैप
इसी तरह जिले के रतिया से गुजर रही घग्गर नदी के प्रदूषण को दूर करने का कोई रोडमैप भी केंद्र सरकार के बजट में नहीं दिखा। लोगों को उम्मीद थी कि नमामि गंगे मिशन की तर्ज पर घग्गर नदी के प्रदूषण को दूर करने के लिए केंद्र सरकार कोई बड़ा ऐलान कर सकती है। खुद प्रदेश सरकार के मंत्री एवं सांसद सुनीता दुग्गल भी प्रदूषण को खत्म करने के लिए वादे कर चुके हैं। लेकिन सरकार के बजट में कुछ ना मिलने से रतिया के लोगों को भी मायूसी हाथ लगी है।

टोहाना में भी रेल सुविधाओं में नहीं हुआ विस्तार
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं टोहाना के पूर्व विधायक सुभाष बराला ने पिछले वर्ष बजट से ऐन पहले रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों से बैठक कर टोहाना में कई नई टे्रनों के ठहराव एवं अन्य सुविधाओं को लेकर मांगें रखी थी। उस समय ये कहा गया था कि बजट लगभग तैयार है, ऐसे में अगली बार बजट में टोहाना के लिए कई सौगातें आ जाएंगी। लेकिन शनिवार को आम बजट में शामिल रेल बजट में टोहाना के लिए कोई बड़ा एलान नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed