फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Brush cutters will be used to cut grass and weeds

Fatehabad News: घास और खरपतवार पर चलेगा ब्रश कटर

Sat, 27 Sep 2025 06:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 27 Sep 2025 06:47 PM IST
सार

भूना में ग्राम पंचायतों को सफाई के लिए ब्रश कटर मशीनें वितरित की गई हैं। इससे कांग्रेसी घास और खरपतवार की सफाई अभियान तेज होगा। ग्रामीणों में इस पहल को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

विज्ञापन
Brush cutters will be used to cut grass and weeds
खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में आधुनिक ब्रश कटर मशीन दिखाते हुए एसईपीओ रामपाल मलिक

विस्तार

भूना। ग्राम पंचायत क्षेत्रों में लगातार फैल रही कांग्रेसी घास और खरपतवार को जड़ से साफ करने के लिए प्रशासन ने अब आधुनिक तकनीक का सहारा लिया है। ब्लॉक की सभी 29 ग्राम पंचायतों में ब्रश कटर मशीनें वितरित की जा रही हैं ताकि सफाई व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके। इन मशीनों की मदद से गांवों की गलियों, सार्वजनिक स्थलों और सड़क किनारे उगी कांग्रेसी घास की सफाई अभियान चलाकर की जाएगी।
विज्ञापन




खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ऋतभ सिगंल व समाज शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी रामपाल मलिक ने बताया कि यह कदम ग्रामीण क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में उठाया गया है। हर पंचायत में एक-एक ब्रश कटर मशीन भेजी जाएगी, जिसका संचालन पंचायत के सफाई कर्मचारी करेंगे। इससे जहां सफाई कार्य में तेजी आएगी, वहीं परंपरागत तरीकों से होने वाले समय और श्रम की भी बचत होगी।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि कांग्रेसी घास और अन्य खरपतवार न सिर्फ गांवों की सुंदरता बिगाड़ते हैं, बल्कि मच्छरों, सांपों और अन्य हानिकारक जीवों का आश्रय स्थल भी बन जाते हैं। समय रहते इनका सफाया करना ग्रामीण स्वास्थ्य और स्वच्छता दोनों के लिए बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन








स्थानीय लोगों में दिखा उत्साह







गांवों में इस पहल को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि मशीनों के जरिए सफाई अभियान तेज होगा और गांव पहले से ज्यादा स्वच्छ व व्यवस्थित नजर आएंगे। पंचायत स्तर पर यह व्यवस्था ग्रामीण विकास की दिशा में एक सराहनीय कदम मानी जा रही है। बीडीपीओ ऋतभ सिगंल की ओर से साफ संकेत दिए गए हैं कि आने वाले समय में स्वच्छता को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। पंचायतों को साफ-सुथरा और सुंदर बनाना प्राथमिकता में है। इस अवसर पर ग्राम सचिव राजेश कुमार गुर्जर, सुशांत चोपड़ा, अजय कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed