{"_id":"6ab2b54d1d7abf84040ac51c","slug":"brother-in-law-and-sister-in-law-from-hansi-arrested-with-31-kg-254-g-of-cannabis-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-161609-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: 31 किलो 254 ग्राम गांजे के साथ हांसी के देवर-भाभी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: 31 किलो 254 ग्राम गांजे के साथ हांसी के देवर-भाभी गिरफ्तार
Tue, 22 Sep 2026 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 22 Sep 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
चूरापोस्त के साथ पकड़े गए आरोपी स्त्रोत पुलिस विभाग
फतेहाबाद। सीआईए पुलिस ने गांव धांगड़ के पास से 31 किलो 254 ग्राम गांजे के साथ देवर-भाभी विश्वास और चमेली निवासी सिसाय पुल, हांसी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सदर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डीएसपी भट्टू कलां जगदीश कुमार ने बताया कि बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 16 लाख रुपये है। सीआईए प्रभारी निरीक्षक संदीप मोर के नेतृत्व में टीम ने गांव धांगड़ क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर आरोपी विश्वास के पास मिले कट्टे से 22 किलो 224 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
वहीं महिला आरोपी चमेली के पास मिले कट्टे से 9 किलो 30 ग्राम गांजा बरामद किया गया। दोनों के पास से कुल 31 किलो 254 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
-- -- -- -- -- -
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि करीब 16 लाख रुपये कीमत का यह गांजा कहां से लाया गया था किस व्यक्ति से प्राप्त किया गया तथा इसकी आगे सप्लाई किन लोगों तक की जानी थी। नशा तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों और संभावित नेटवर्क की भूमिका की भी गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
- जगदीश कुमार, डीएसपी