फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Both the farmers arrested for questioning Panchayat Minister Devendra Babli were released on bail late at night.

Fatehabad News: पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली से सवाल करने पर गिरफ्तार किए गए दोनों किसानों को देर रात जमानत पर छोड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
Both the farmers arrested for questioning Panchayat Minister Devendra Babli were released on bail late at night.
जाखल (फतेहाबाद)। पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली से सवाल करने पर गिरफ्तार किए गए गांव नड़ेल के दो किसानों को पुलिस ने वीरवार देर रात जमानत पर छोड़ दिया। खुद पुलिस ने ही जमानत दी है। रात के अंधेरे में पुलिसकर्मी ही दोनों किसानों को उनके गांव की सीमा क्षेत्र में छोड़कर गए। वहीं, दूसरी तरफ केस रद्द करवाने के लिए जाखल थाने के बाहर शुक्रवार को प्रदर्शन जारी रहा। धरना स्थल पर रिहा किए गए किसान भगवान सिंह व कुलदीप सिंह भी पहुंचे। इसके अलावा खाप नेता सूबे सिंह समैन और हरियाणा सरपंच एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष रणवीर गिल ने भी धरनास्थल पर पहुंच कर समर्थन दिया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि वीरवार को गांव नड़ेल में विकास कार्यों का उद्घाटन करने गए पंचायत मंत्री से कार्यक्रम में गांव के ही भगवान सिंह व कुलदीप ने सरकार द्वारा गांव में कई लोगों के खातों में डाले गए मकान मरम्मत व बीमारी के नाम के पैसों के बारे में सवाल किया था। दोनों ने आरोप लगाया कि सरकार अपने चहेते लोगों के खातों में पैसे डाल रही है जबकि जो सही मायनों में जरूरतमंद हैं, उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसके बाद मंत्री की पायलट के इंचार्ज सुखदेव सिंह की शिकायत पर पुलिस ने गांव नड़ेल के पूर्व चौकीदार भगवान सिंह व कुलदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया था।
विज्ञापन


जब तक केस रद्द नहीं होगा जारी रहेगा धरना
थाने के बाहर धरना दे रहे उत्तम सिंह तलवाड़ी, रंजीत सिंह, बंटी कासेमपुर, गग्गू सिंह व अन्य किसानों ने कहा कि पहले तो पुलिस प्रशासन द्वारा दोनों लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया और फिर रात के अंधेरे में खुद ही जमानत देकर उन्हें गांव की सीमा क्षेत्र में छोड़ दिया गया। पंचायत मंत्री और पुलिस प्रशासन की यह धक्केशाही है। दोनों व्यक्तियों पर जब तक मुकदमा खारिज नहीं होगा, वह अपना धरना प्रदर्शन निरंतर जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अहंकार में डूबे हुए हैं पंचायत मंत्री : गिल
वहीं, धरने पर पहुंचे खाप नेता सूबे सिंह समैन व सरपंच रणबीर गिल ने कहा कि वे सच के साथ खड़े हैं और किसी भी व्यक्ति के साथ सवाल पूछने पर इस प्रकार की कार्रवाई निंदनीय है। इस तरह मुकदमे दर्ज करने की घोर निंदा भी करते हैं। रणबीर गिल ने कहा कि पंचायत मंत्री अहंकार में डूबे हुए हैं। आम आदमी पर सवाल पूछने पर ही केस दर्ज करवाने वाले पंचायत मंत्री को पता नहीं है कि जनता ही जनार्दन होती है। जिस जनता ने जिताया है, वही जनता धरातल पर बिठा देगी।


-------------------------------------------------हिरासत में लिए गए दोनों किसानों को जमानत पर छोड़ दिया गया है। धरनास्थल पर बैठे किसानों से बातचीत की गई है। आगामी जांच जारी है।
-शमशेर सिंह, डीएसपी, टोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed