फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Both the employees accused of stealing oil from a petrol pump were arrested

Fatehabad News: पेट्रोल पंप से तेल चोरी करने मामले में आरोपी दोनों कर्मचारी गिरफ्तार

Mon, 15 Sep 2025 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 15 Sep 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Both the employees accused of stealing oil from a petrol pump were arrested
फतेहाबाद। थाना सदर पुलिस ने पेट्रोल पंप से तेल चोरी के मामले में नामजद दोनों कर्मचारियों को गिरफ्तार कर एक संगठित आर्थिक गबन के मामले का खुलासा किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अशोक व संजु निवासी भाणा आदमपुर, जिला हिसार, के रूप में हुई है। दोनों आरोपी शिकायतकर्ता के पेट्रोल पंप पर सेल्समैन के पद पर कार्यरत थे।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि 28 जुलाई 2025 को राजकुमार निवासी हिसार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका पेट्रोल पंप राजकुमार सलेमगढ़ फीलिंग स्टेशन गांव खारा खेड़ी में स्थित है। शिकायत में बताया गया कि उक्त दोनों कर्मचारी कई महीनों से चोरी-छिपे पेट्रोल-डीज़ल की लगभग 180-190 लीटर की चोरी कर चुके हैं, जिससे आर्थिक रूप से बड़ी क्षति हुई है। शिकायत के आधार पर थाना सदर फतेहाबाद में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने दोनों नामजद आरोपियों को काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed