{"_id":"5ed14f0f8ebc3e90a55e5676","slug":"both-girl-and-boy-returned-from-delhi-are-corona-positive-fatehabad-news-rtk5571382175","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से लौटे युवक और युवती कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से लौटे युवक और युवती कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
पिछले दो माह से कोरोना को मात देने वाले फतेहाबाद शहर में भी आखिरकार कोरोना ने दस्तक दे ही दी। शुक्रवार देर सांय फतेहाबाद शहर के इंद्रपुरा मोहल्ले की रहने वाली युवती और गांव चंदड़ में कोरोना के कुल दो नए केस सामने आए हैं। दोनों दो-तीन दिन पहले ही दिल्ली से लौटे थे और फिलहाल होम क्वारंटीन किया था। सीएमओ डॉ. मनीष बंसल ने इसकी पुष्टि की है। इसके साथ ही फतेहाबाद जिले में अब कुल कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। अगर हिसार में दिए गए सैंपल के चलते कोरोना पॉजिटिव पाया गया दुष्कर्म का आरोपी भी फतेहाबाद जिले में गिना जाता है तो कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 15 हो जाएगी।
चार दिन में फतेहाबाद जिले में कोरोना ने एकाएक रफ्तार पकड़ी है और चार दिन में एक के बाद एक कुल छह-सात केस सामने आ गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों कोरोना मरीजों को अब अग्रोहा मेडिकल में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और दोनों को अब अग्रोहा मेडिकल के आइसोलेशन वार्ड में रखा जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार युवती दिल्ली में यूएस की कस्टमर सर्विस कंपनी में कार्यरत थी और लॉकडाउन के दौरान से ही अपने कमरे में ही थी। मंगलवार को ही उसका भाई उसे लेकर दिल्ली से फतेहाबाद लेकर आया था। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने फिलहाल केवल युवती के ही सैंपल लिए थे जबकि उसके भाई के सैंपल नहीं लिए गए थे। सीएमओ डा. मनीष बंसल ने बताया कि युवक भी पिछले दिनों ही दिल्ली से लौटा है और 27 मई को ही इनके सैंपल लिए गए थे। शुक्रवार देर सांय जांच रिपोर्ट में दोनों को कोरोना पॉजिटिव बताया गया जिसके बाद इनके परिवार के लोगों के भी सैंपल लिए जाएंगे।