फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Borrowed fodder, very difficult survival

Fatehabad News: उधार का चारा, बड़ा मुश्किल गुजारा

Thu, 19 Feb 2026 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 19 Feb 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Borrowed fodder, very difficult survival
जिले की एक गोशाला में गोवंश की हालत । संवाद
फतेहाबाद। गो, गंगा और गीता को सर्वाेपरि मानने वाली सरकार में जिले की गायों को भरपेट चारा नहीं मिला है। कारण जिले की गोशालाओं में पिछले आठ माह से ग्रांट नहीं मिली है। जिलेभर की अधिकांश गोशालाओं में चारा और अन्य आवश्यक सामग्री की भारी कमी ने स्थिति को गंभीर बना दिया है।
विज्ञापन


गोशाला प्रबंधन ने बताया कि हालात इस कदर बिगड़ गए हैं कि उन्हें कुछ समय बाद गोवंश को खुले में छोड़ने की नौबत आ सकती है। कई गोशालाएं पिछले महीनों से उधार में चारा खरीद रही हैं, लेकिन लेनदारों से विवाद न होने के कारण कुछ राहत है। फिलहाल गोशालाएं केवल आने वाले दान और भेंटों के भरोसे ही खर्च चला रही हैं। यदि समय रहते ग्रांट जारी नहीं की गई तो स्थिति और अधिक गंभीर होने की आशंका है। संवाद
विज्ञापन


--

कई गोशालाओं में एक हफ्ते का चारा बचा

जिले में लगभग 68 गोशालाएं और नंदीशाला पंजीकृत हैं। इनको हरियाणा गोसेवा आयोग की ओर से सीधी ग्रांट जारी होती है। ग्रांट जारी न होने से पिछले लंबे समय से अधिकतर गोशालाओं में उधार चारा मंगवाया जा रहा है। कई गोशालाएं ऐसी हैं जिनका चारे का भंडार समाप्त होने को है। इनमें अब महज एक-आध हफ्ते का ही चारा बचा है। जिन गोशालाओं के पास अपनी जमीन नहीं है, वहां पर तो सूखे चारे का भी संकट गहरा रहा है। इसके अलावा गोशालाओं में काम करने वाले कर्मचारियों की तनख्वाह देने के लिए भी आर्थिक संकट बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------

अगस्त में सीएम ने बांटी थी ग्रांट, वो पिछली उधारी में खत्म हुई

पिछले साल अगस्त में मुख्यमंत्री नायब सैनी जिले के गांव बड़ोपल में आए थे। उस दौरान उन्हाेंने जिले की सभी गोशालाओं को ग्रांट के चेक वितरित किए थे। वो ग्रांट जनवरी, फरवरी और मार्च माह के लिए थी, जो कि गोशालाओं की पुरानी उधारी चुकाने में ही खर्च हो गई थी। अब एक बार ग्रांट का मामला अटकने के चलते हालात एक बार फिर वही हो गए हैं।

-----------------



जिले में गोशालाओं का लेखा-जोखा

फतेहाबाद जिले में पंजीकृत गोशाला : 68

कुल पशु : 35000

गाय के लिए प्रतिदिन चारा खर्च : 20 रुपये

गाय-नंदी के बच्चे के लिए प्रतिदिन चारा खर्च : 10 रुपये

नंदी के लिए प्रतिदिन चारा खर्च : 25 रुपये

----

काफी लंबे समय से गोशाला के लिए ग्रांट जारी नहीं हुई है। इसके चलते गोशाला का सारा सिस्टम बिगड़ गया है। पशुओं के लिए चारे का प्रबंधन नहीं कर पा रहे और न ही कर्मचारियों को तनख्वाह आदि का इंतजाम हो पा रहा है। सरकार से आग्रह है कि जल्द से जल्द गोशालाओं की ग्रांट जारी करें ताकि इन बेजुबानों का भला हो सके।

-रामसिंह, अध्यक्ष, गोशाला मेहूवाला

----

फतेहाबाद जिले की गोशालाओं व नंदीशाला में ग्रांट की फाइल हरियाणा गोसेवा आयोग को भेजी गई है। उम्मीद है कि जल्द ही ग्रांट जारी हो जाएगी। इससे चारा और अन्य बुनियादी जरूरतों की कमी महसूस नहीं होगी। हम अपने स्तर पर पशुओं के स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए नियमित रूप से गोशालाओं में जाकर उनके स्वास्थ्य की जांच करते रहते हैं।


-डॉ. सुखविंद्र सिंह, उपनिदेशक, पशुपालन विभाग, फतेहाबाद।

----

गोशालाओं को बहुत जल्द ग्रांट जारी कर दी जाएगी। इसके लिए सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। अब किसी भी समय मुख्यमंत्री इस बारे में आवश्यक निर्देश जारी कर देंगे।

-श्रवण कुमार गर्ग, चेयरमैन, हरियाणा गोसेवा आयोग।

जिले की एक गोशाला में गोवंश की हालत । संवाद

जिले की एक गोशाला में गोवंश की हालत । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed