फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Borders bore witness to valor, battlefields were watered with sweat, and the Gorakhpur nuclear plant brought national recognition

Fatehabad News: शौर्य की गवाह बनीं सरहदें, पसीने से सींचे मैदान, गोरखपुर परमाणु प्लांट ने देश में दिलाई पहचान

Tue, 14 Jul 2026 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 14 Jul 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Borders bore witness to valor, battlefields were watered with sweat, and the Gorakhpur nuclear plant brought national recognition
फतेहाबाद के पुरानी तहसील चौक ​स्थित अशोक की लाट संवाद
फतेहाबाद। 29 साल के शानदार सफर के बाद फतेहाबाद जिला 30 वें वर्ष में प्रवेश कर गया है। इन तीन दशकों में इस माटी ने देश के मानचित्र पर तरक्की की नई इबारत लिखी है। यहां के सैकड़ों जांबाज सैनिक जहां सरहदों पर देश की आन-बान की रक्षा कर रहे हैं। होनहार खिलाड़ियों ने खेल के मैदानों में जिले का नाम रोशन किया है। अब विकास की इस कड़ी में गोरखपुर न्यूक्लियर पावर प्लांट जिले की आधुनिक पहचान बन रहा है। वर्ष 2031 तक इसकी दो इकाइयां और उसके अगले ही वर्ष शेष दो शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

जिले की स्थापना 15 जुलाई 1997 को हुई थी। हिसार से अलग करके फतेहाबाद को जिला बनाया गया। इसके बाद जिले को कई बड़े प्रोजेक्ट मिले। बहादुरगढ़ से डबवाली तक बने हाईवे ने रास्ते को सुगम बनाया है।
विज्ञापन

-------------
मेडिकल कॉलेज राजनीति में फंसा, 200 बेड के अस्पताल में मिलेंगी सुविधाएं
गांव रसूलपुर में मेडिकल कॉलेज बनना प्रस्तावित है। टेंडर भी लगा लेकिन राजनीति में फंसकर रह गया है। जिला मुख्यालय में 200 बेड का अस्पताल बन रहा है। उम्मीद है इस साल इसका काम पूरा हो जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने अक्तूबर माह तक डेडलाइन जारी कर रखी है। अस्पताल में कई आधुनिक सुविधाएं शुरू होंगी। शिक्षा के क्षेत्र में जिला अभी पिछड़ा हुआ है। जिले में कोई विश्वविद्यालय नहीं है। जिला मुख्यालय पर महाविद्यालय भी तीन साल पहले मिला है लेकिन भवन नहीं है। यहां तक पद भी स्वीकृत नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
रेल से नहीं जुड़ा तो उद्योगों को नहीं मिला विस्तार :
औद्योगिक क्षेत्र में जिला पिछड़ा हुआ है। जिला कृषि आधारित है। उद्योगों के यहां पर विस्तार न होने के पीछे कारण ये भी है कि रेल कनेक्टिविटी नहीं है। जिला मुख्यालय अभी तक रेल सेवा से नहीं जुड़ पाया है। जिला बनने के बाद से सिर्फ घोषणाएं हो रही हैं। अभी भी बजट में फतेहाबाद को रेल सेवा से जोड़ने के लिए घोषणा हुई है। हालांकि जाखल, भट्टू, टोहाना क्षेत्र रेल सेवा से जुड़े हैं।
------------
जिले के बारे में यह भी जानें...
जिले का गठन : 15 जुलाई 1997
क्षेत्रफल : 2540 वर्ग किमी
नगरपालिका : रतिया, जाखल व भूना
नगरपरिषद : फतेहाबाद व टोहाना
पंचायतें : 260
जिले में गांव : 301
उपमंडल- रतिया, टोहाना व फतेहाबाद
तहसील- रतिया, टोहाना व फतेहाबाद
उपतहसील- भूना, कुलां, भट्टूकलां व जाखल
विकास खंड : भट्टूकला, भूना, नागपुर, फतेहाबाद, जाखल, रतिया व टोहाना
बाजार समिति - भट्टूकला, भूना, फतेहाबाद, जाखल, रतिया, टोहाना व धारसूल कलां
-------
जिला विकास की ओर अग्रसर है। स्वास्थ्य, शिक्षा और परिवहन के क्षेत्र में सुविधाएं बढ़ रही हैं। सरकार के पास फंड की कोई कमी नहीं है। आने वाले समय में जिले में कई बड़े प्रोजेक्ट शुरू होंगे। अस्पताल में आधुनिक मशीनें लग रही हैं जिससे मरीजों को टेस्ट के लिए जिले से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
प्रवीण जोड़ा, जिलाध्यक्ष, भाजपा
------------
जिले में विकास की रफ्तार धीमी है। सरकार को इस क्षेत्र की तरफ ध्यान देना चाहिए। उद्योगों को बढ़ावा देने की तरफ सरकार कदम उठाए। शिक्षा के क्षेत्र में भी जिला पिछड़ा हुआ है, युवा पढ़ाई के लिए आज भी सिरसा और हिसार जा रहे हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है, प्राथमिक उपचार के बाद मरीज रेफर हो रहे हैं। विशेषज्ञों की यहां पर नियुक्ति होनी चाहिए।
-बलवान सिंह दौलतपुरिया, विधायक
------------
शहर का विकास लगातार हो रहा है। बाहरी कॉलोनियों में सीवरेज लाइन डाली जा रही है और जल्द ही नई सड़कें बनेंगी। सुंदरीकरण पर नगर निकाय का मुख्य रूप से फोकस है।
-राजेंद्र सिंह खिंची, अध्यक्ष, नगर परिषद
------------
जिले ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बुनियादी ढांचे और सामाजिक विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। खिलाड़ी भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।

-डॉ. विवेक भारती, उपायुक्त
------------
जिला बनने के बाद सुरक्षा व्यवस्था में काफी बढ़ोतरी हुई है। आमजन की सुरक्षा बढ़ी है। यहां के नागरिकों ने सदैव कानून व्यवस्था, शांति एवं विकास को बनाए रखने में सक्रिय सहयोग किया है। कानून का सम्मान करें, साइबर क्राइम तेजी से बढ़ रहा है और इसको लेकर प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक रहने की जरूरत है।
-पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed