फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Body of young man found lying in paddy field, injury marks on body, murder case registered against unknown people

लाघता हुए युवक का शव धान के खेत में पड़ा हुआ मिला, शरीर पर चोटों के निशान, अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Body of young man found lying in paddy field, injury marks on body, murder case registered against unknown people
भूना (फतेहाबाद)। गांव मोहम्मद सोत्र में दो दिन पहले घर से लापता हुए युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में धान के खेत में पड़ा हुआ मिला है। जिसके दोनों कंधे, गर्दन व छाती पर गुम चोटों निशान मिले हैं। पुलिस ने मृतक युवक के पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव मोहम्मदपुर निवासी निर्मल सिंह ने बताया कि उसका 20 वर्षीय बेटा गोविंद सिंह 11 अगस्त की रात्रि को करीब पौने दस बजे घर से गया था। मगर कहीं भी सुराग न लगने के कारण 12 अगस्त को पुलिस को गुमशुदगी की शिकायत दी। शनिवार को गांव बुर्जा सड़क के नजदीक लीलू राम के धान के खेत में गोविंद का शव पड़ा हुआ मिला। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो गोविंद के दोनों कंधे व गर्दन तथा छाती पर गुम चोट के निशान मिले। मृतक के पिता निर्मल सिंह ने बताया कि उसके बेटे की हत्या की गई है। थाना अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने घटना की सूचना मिलते ही बीट इंचार्ज दर्शन सिंह को वारदात स्थल पर भेजा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फतेहाबाद भेज दिया।
विज्ञापन

दो बहनों का इकलौता भाई था गोविंद
गांव मोहम्मदपुर सोत्र निवासी निर्मल सिंह के तीन संतानें हैं। जिनमें दो बेटियां व बेटा गोविंद है। निर्मल सिंह गांव में अखंड पाठ व अन्य कार्यक्रमों में गुरबाणी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा है। निर्मल सिंह ने बताया कि 10 अगस्त को गोविंद के दोस्त गुरदीप सिंह के साथ कुछ लोगों ने झगड़ा किया था। उपरोक्त झगड़े में गोविंद ने दोनों पक्षों के बीच-बचाव कर दिया था। लेकिन 11 अगस्त की रात्रि को गोविंद संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब हो गया तभी से ही उसका कोई सुराग नहीं था। मगर शनिवार की सुबह किसान लीलू राम के धान के खेत में गोविंद का शव पड़ा हुआ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में पुलिस जांच अधिकारी दर्शन सिंह ने बताया कि मृतक के पिता के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या के कारणों का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed