{"_id":"670e135ba3e62b0bb30c64d5","slug":"body-of-missing-painter-found-in-fatehabad-suicide-note-found-in-mobile-cover-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: लापता पेंटर का मिला शव, मोबाइल के कवर में मिला सुसाइड नोट; तीन लोगों को ठहराया जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad: लापता पेंटर का मिला शव, मोबाइल के कवर में मिला सुसाइड नोट; तीन लोगों को ठहराया जिम्मेदार
Tue, 15 Oct 2024 12:31 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 15 Oct 2024 12:31 PM IST
सार
मृतक के भतीजा विक्रम ने बताया कि उसका चाचा पेंटर ठेकेदार है। जो कि कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। 12 अक्टूबर को शाम के समय बाजार से सामान लेने का का कर गया था। लेकिन कुछ देर बाद उसका फोन आया कि वह नहर में छलांग लगा रहा है।
विज्ञापन
नहर में छलांग लगने की सीसीटीवी फुटेज
- फोटो : संवाद
विस्तार
फतेहाबाद के टोहाना में दशहरा पर्व पर लापता हुए पेंटर बृषभान उर्फ बबली का शव मंगलवार को गांव काजलहेड़ी से गुजरने वाली नहर में मिला है। शव को पुलिस ने कब्जे में नागरिक अस्पताल पहुंचाया है। यहां पर पुलिस कार्यवाही करने में जुटी है। मृतक का मोबाइल और मोटरसाइकिल टोहाना के बलियाला हेड के पास मिला है। मोबाइल के कवर में सुसाइड नोट मिला है, जिसमे उसने तीन लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। पेंटर के नहर में छलांग लगाते हुए का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन
मृतक के भतीजा विक्रम ने बताया कि उसका चाचा पेंटर ठेकेदार है। जो कि कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। 12 अक्टूबर को शाम के समय बाजार से सामान लेने का का कर गया था। लेकिन कुछ देर बाद उसका फोन आया कि वह नहर में छलांग लगा रहा है और बलियाला हेड से आकर मोटरसाइकिल और मोबाइल ले जाओ। जब बलियाला हेड पर पहुंचे तो चाचा का पता नहीं लगा। तब से नहर में तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह काजलहेड़ी में पुल के पास चाचा का शव बरामद हुआ। चाचा मोबाइल के कवर से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने तीन लोगों को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। सुसाइड नोट में लिखा है कि मेरी मौत का कारण जयराज मिस्त्री हेदरवाला, भीमसिंह ने काम की पेमेन्ट नही दी तो मैं आत्महत्या कर रहा हूं। राजेश पेंटर भी मेरी मौत का जिम्मेदार है।
विज्ञापन