{"_id":"6413572a4272c101de03bf86","slug":"board-results-will-not-be-released-if-tablet-is-not-returned-character-certificate-will-also-not-be-received-will-have-to-be-returned-within-five-days-after-the-end-of-the-exam-fatehabad-news-c-21-1-81151-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: टैबलेट न लौटाने पर जारी नहीं होगा बोर्ड परिणाम, चरित्र प्रमाण पत्र भी नहीं मिलेगा, परीक्षा खत्म होने के पांच दिन में लौटाने होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: टैबलेट न लौटाने पर जारी नहीं होगा बोर्ड परिणाम, चरित्र प्रमाण पत्र भी नहीं मिलेगा, परीक्षा खत्म होने के पांच दिन में लौटाने होंगे
Thu, 16 Mar 2023 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 16 Mar 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग ने टैबलेट को लेकर दोबारा एसओपी जारी कर दी है। बोर्ड परीक्षाएं खत्म होने के पांच दिन के अंदर कक्षा दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों को टैबलेट वापस लौटाने होंगे। अगर टैबलेट नहीं लौटाते हैं तो विद्यार्थियों का बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी नहीं होगा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड और सीबीएसई दोनों ही परिणाम जारी नहीं करेंगे। इसके अलावा डिलीलॉकर पर भी परिणाम जारी नहीं होगा। जिले के 15611 छात्रों को ये फरमान जारी हुआ है।
हालांकि दसवीं कक्षा का विद्यार्थी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ रहे हैं और स्कूल नहीं बदल रहा है तो उसे टैबलेट नहीं लौटाना होगा। शिक्षा विभाग ने बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने से पहले भी एसओपी जारी की थी लेकिन विरोध के चलते वापस ले ली गई थी और अब परीक्षाएं खत्म होने से पहले दोबारा जारी की गई है।
कक्षा विद्यार्थियों की संख्या
दसवीं 7978
ग्यारहवीं 7104
बारहवीं 7633
छात्रों के लिए ये जारी हुई है एसओपी
- हाई स्कूल में पढ़ रहे दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा के अंतिम पेपर के पांच दिन के अंदर टैबलेट जमा करवाना होगा और सिम निष्क्रिय करनी होगी।
विज्ञापन
- सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ रहे दसवीं कक्षा के विद्यार्थी अगर दूसरे स्कूल के लिए एसएलसी लेते है तो टैबलेट लौटाना होगा, अगर उसी स्कूल में पढ़ रहे है तो टैबलेट नहीं देना होगा।
- सरकारी स्कूल में बारहवीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थियों को अंतिम परीक्षा के पांच दिन के अंदर टैबलेट लौटाना होगा और सिम निष्क्रिय करनी होगी।
टैबलेट न लौटाने पर चरित्र प्रमाण पत्र भी नहीं मिलेगा
अगर किसी कारण से संबंधित छात्र का परीक्षा परिणाम जारी हो जाता है तो स्कूल प्रभारी ऐसे छात्र को एसएलसी, डीएमसी और चरित्र प्रमाण पत्र जारी नहीं करेगा।
टैबलेट को लेकर शिक्षा विभाग निदेशालय ने एसओपी जारी कर दी है। स्कूल प्रभारी फोन के द्वारा विद्यार्थियों को टैबलेट नियम अनुसार जमा करवाने के लिए निर्देश देंगे।
- दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी