फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Bloody clash between two groups of youths, knives in hospital premises, three injured, fatehabad

युवकों के दो गुटों में खूनी संघर्ष, अस्पताल परिसर में चले चाकू, तीन रेफर

Fri, 14 Feb 2020 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Bloody clash between two groups of youths, knives in hospital premises, three injured, fatehabad
नागरिक अस्पताल में घटना के बाद मची अफरा तफरी - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। पुरानी रंजिश के चलते वाल्मीकि चौक एवं बीघड़ रोड पर रहने वाले युवकों के दो गुट शुक्रवार शाम जवाहर चौक में आपस में भिड़ गए। जब उन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया तो वहां भी आपसी बहस के बाद दोनों गुट इमरजेंसी कक्ष में ही आमने-सामने हो गए। इस दौरान दो पक्षों की ओर से चाकू चलने से अस्पताल में हड़कंप की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

इमरजेंसी कक्ष में पहले से दाखिल मरीजों व उनके परिजन आनन-फानन में बाहर की ओर भागने लगे। हालांकि अस्पताल परिसर के अंदर ही पुलिस चौकी बनाई हुई है, लेकिन इसके बावजूद पुलिस टीम को मौके पर पहुंचने में आधे घंटे का समय लग गया। चाकूबाजी की इस घटना में कई लोग घायल हो गए, जिसमें तीन युवकों को अग्रोहा मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया। इनमें फतेहाबाद निवासी गुलशन, सुशांत एवं मनीष शामिल हैं। उधर घटना की जानकारी मिलते ही सिटी एसएचओ यादविंद्र सिंह अपनी पूरी फोर्स के साथ नागरिक अस्पताल पहुंच गए और दोनों पक्षों को तितर-बितर कर दिया। एसएचओ यादविंद्र सिंह ने कहा कि अभी घायलों के बयान लिए जा रहे हैं, इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वर्जन
घटना में तीन युवक ज्यादा घायल हैं। उन्हें अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया है। सूचना के बाद पीसीआर मौके पर पहुंच गई थी। पहले से कुछ पुलिस कर्मी यहां पर थे। हमलावरों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यादविंद्र सिंह, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed