{"_id":"675331efc31991e89102e1e5","slug":"blockade-on-6-borders-with-punjab-police-force-deployed-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-126055-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पंजाब के साथ लगती 6 सीमाओं पर नाकेबंदी, पुलिस फोर्स तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पंजाब के साथ लगती 6 सीमाओं पर नाकेबंदी, पुलिस फोर्स तैनात
Fri, 06 Dec 2024 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 06 Dec 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
बीएसएफ के जवानों से बातचीत कर निर्देश देते डीएसपी शमशेर सिंह व थाना प्रभारी।
फतेहाबाद/ टोहाना/ रतिया। किसानों के दिल्ली कूच को लेकर प्रशासन शुक्रवार को पूरी तरह से अलर्ट रहा। पंजाब से किसानों के दिल्ली कूच के चलते यहां पर 6 सीमाओं पर नाकेबंदी कर दी गई है और पुलिस फोर्स तैनात कर दी है। टोहाना में बीएसएफ की एक कंपनी तैनात की गई है। वहीं जिले में धारा 163 भी लगा दी गई है। हालांकि किसी भी नाके पर शुक्रवार को किसानों की तरफ से कोई हलचल नहीं हुई।
वहीं किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए पुलिस विभाग की तरफ से तैयारियां पूरी की गई है। वाटर कैनन की गाड़ियों मौके पर तैनात की गई है और बैरिकेड्स मौके पर रखे गए हैं। जिले में प्रशासन की तरफ से हांसपुर पुलिस चौकी के सामने नाकेबंदी की गई है। इसके अलावा फतेहाबाद के रंगोई नाले पर रतिया रोड पर नाकेबंदी की गई है। रतिया-बुडलाढा मार्ग, म्योंदकलां पुल, टोहाना में चंडीगढ़ मार्ग व बलियाला से मनियाना कच्चे मार्ग पर पुलिस द्वारा नाकेबंदी की गई है। यहां पर ड्यूटी मजिस्टेट और डीएसपी और थाना प्रभारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
टोहाना में नाके पर तैनात किए गए बीएसएफ जवान
टोहाना में चंडीगढ़ रोड स्थित नाके पर प्रशासन द्वारा बैरिकेडस, वाटर कैनन की गाड़ी, फायर ब्रिगेड की गाडी खड़ी की गई है। इसके अलावा नाकों पर बीएसएफ व हरियाणा पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए हैं। प्रशासन द्वारा एक टुकड़ी बीएसएफ की तैनात की गई है जिसमें 73 जवान शामिल हैं। प्रशासन द्वारा शहर के चंडीगढ रोड पर सिटी मैक्स अस्पताल से पहले तथा बलियाला की तरफ जाने वाले रास्ते पर नाका लगाया है। शुक्रवार सुबह के समय डीएसपी शमशेर सिंह ने स्वयं शहर थाना प्रभारी प्रहलाद राय एवं सदर प्रभारी संदीप कुमार के साथ पहुंचकर पुलिसकर्मियों व बीएसएफ कर्मियों से बातचीत कर उचित निर्देश दिए ताकि कानून व्यवस्था भंग न हो। प्रशासन द्वारा डीएसपी व दोनों थाना प्रभारियों के साथ ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है ताकि व्यवस्था के अनुसार कार्य किया जा सके। चंडीगढ़ रोड स्थित नाके पर ड्यूटी के लिए मार्केट कमेटी सचिव संदीप गर्ग को डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। वही प्रशासन द्वारा छुट्टी पर चल रहे नायब तहसीलदार रोहित कौशिक व एक्सइन नगर परिषद की डयूटी लगाई थी जिसके बाद उनकी जगह अन्य कर्मियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया जाएगा।
विज्ञापन
रतिया में ब्राह्मणवाला सीमा पर बढ़ाई गई सुरक्षा
रतिया में हरियाणा-पंजाब को जोड़ने वाले ब्राह्मणवालो बॉर्डर की तरफ से किसानों की आने की संभावना को देखते हुए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं और नाकेबंदी की गई है। हालांकि किसानों द्वारा यहां से पैदल मार्च कर दिल्ली जाने की घोषणा नहीं की है। लेकिन पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। रोझांवाली रंगोली नाला पुल पर 50 से अधिक पुलिस वालों की एक टुकड़ी को तैनात करते हुए नायब तहसीलदार अशोक कुमार को ड्यूटी मजिस्टेट भी नियुक्त किया है हालांकि अभी तक इस बॉर्डर से आवागमन को लेकर किस तरह की कुछ समस्या नहीं है और आवागमन पूर्व की तरह ही चल रहा है लेकिन सुरक्षा व्यवस्था के तहत नाकेबंदी करके वाहनों की कड़ी निगरानी और चेकिंग की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने वहां पर रोड रोलर को भी खड़ा कर दिया और बैरिकेड्स भी एक साइड पर लगा कर रख दिए ताकि अगर किसान आंदोलन के दौरान कोई किसान वहां से गुजरने की कोशिश करें तो रास्ता बंद किया जा सके।
सरकार वायदे से मुकरी, किसानों को रोकना मुश्किल
भारतीय किसान यूनियन खेती बचाओ के प्रदेश प्रवक्ता राम जाट ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों से किए गए अपने वादे से मुकर गई अब किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली जाकर आंदोलन करना चाहते हैं लेकिन सरकार बलपूर्वक किसानों को रोकना चाहती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार जितनी कोशिश कर ले लेकिन किसान रुकने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान सरकार ने किसानों से कई वायदे किए थे, जिनमें से एक महत्वपूर्ण वादा था न्यूनतम समर्थन मूल्य को लीगल गारंटी देने का। यह वादा 9 दिसंबर 2021 को किया गया था, जब तत्कालीन कृषि सचिव संजय अग्रवाल ने एक पत्र जारी किया था। इस पत्र में कहा गया था कि एक कमेटी का गठन किया जाएगा, जिसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना होगा कि देश के किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य मिले। लेकिन अब सरकार इस वादे से मुकरती हुई दिखाई दे रही है।
फिलहाल रास्ता पूरी तरह चल रहा है लेकिन पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है तथा किसानों के आने की किसी तरह की भी संभावना को देखते हुए पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखेगी तथा कानून-व्यवस्था का पालन करते हुए उच्च अधिकारियों के आदेशों पर आगामी कार्रवाई की जाएगी
- संजय बिश्नोई, डीएसपी
कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए दो जगहों पर नाके लगाए गए हैं। टोहाना में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ठीक है। बीएसएफ व हरियाणा पुलिस के जवान ड्यूटी दे रहे हैं।
-शमशेर सिंह, डीएसपी टोहाना।