फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Blind or disabled writers will have to apply for HTET two days in advance.

Fatehabad News: एचटेट के लिए दृष्टिहीन या अशक्त राइटर को दो दिन पहले करना होगा आवेदन

Sat, 25 Nov 2023 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 25 Nov 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Blind or disabled writers will have to apply for HTET two days in advance.
फतेहाबाद में एचटेट को लेकर केंद्र अधीक्षकों की बैठक लेते हुए एडीसी
फतेहाबाद। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा को लेकर दृष्टिहीन या अशक्त परीक्षार्थियों को दो दिन पहले राइटर के लिए बोर्ड में आवेदन करना होगा। बोर्ड में दो दिन पहले तक आने वाले आवेदनों को ही अनुमति मिलेगी। ऐसे परीक्षार्थियों को 50 मिनट का समय भी अतिरिक्त मिलेगा।
विज्ञापन

एचटेट को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. ब्रह्मजीत सिंह रांगी ने अधिकारियों और परीक्षा केंद्र अधीक्षकों के साथ बैठक कर विचार-विमर्श किया। अतिरिक्त उपायुक्त ने निर्देश देते हुए कहा कि इन परीक्षाओं में बिना अनुमति के कोई भी व्यक्ति केंद्र में नहीं आना चाहिए। परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र में ड्यूटी के दौरान कोई भी अधिकारी या कर्मचारी को बिना आईडी कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ड्यूटी देने वाले प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी के पास जिला प्रशासन व बोर्ड द्वारा जारी किया गया आईडी कार्ड होना चाहिए।
विज्ञापन


प्रत्येक कक्ष में होगा सीसीटीवी
प्रत्येक परीक्षा केन्द्र के हर एक कमरे में निगरानी रखने के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा। सभी परीक्षा केन्द्रों के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगाई गई टीमों के साथ हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के एक-एक कर्मचारी की भी ड्यूटी लगाई गई है। पूरी परीक्षा की सभी प्रकार की प्रकिया इस संयुक्त टीम की निगरानी में होगी। संयुक्त टीम परीक्षा केंद्र पर जाते ही सीसीटीवी व जैमर को जरूर चेक करेंगे कि वे अच्छी प्रकार से काम कर रहे हैं या नहीं। परीक्षा केन्द्र में ड्यूटी पर तैनात किसी भी कर्मचारी के पास मोबाइल फोन नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के सफल संचालन के लिए एक कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए। इस कंट्रोल रूम पर नियुक्त अधिकारी व बोर्ड मुख्यालय पर स्थापित कंट्रोल रूम से संपर्क बनाकर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धारा 144 होगी लागू
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा केंद्रों के आसपास 2 और 3 दिसंबर को धारा 144 लागू रहेगी तथा पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। इस परीक्षा के लिए जिला में 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केन्द्र में परीक्षार्थी सीटिंग प्लान के हिसाब से ही बैठाए जाएंगे


ये रहेगा परीक्षा का शेड्यूल
जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग ने कहा कि परीक्षार्थी सुबह और शाम शिफ्ट में तय समय पर सेंटर में पहुंच जाने चाहिए। जिला में 2 दिसंबर को लेवल-3 के लिए सायंकालीन सत्र (3 बजे से 5.30 बजे तक) तथा 3 दिसंबर को लेवल-2 के लिए प्रात:कालीन सत्र (10 बजे से 12.30 बजे तक) व लेवल-1 के लिए सायंकालीन सत्र (3 बजे से 5.30 बजे तक) परीक्षाएं आयोजित करवाई जाएगी। जिला में कुल 9276 परीक्षार्थी दोनों दिन परीक्षा देंगे। उन्होंने कहा कि लेवल-1 (पीआरटी) के लिए 2121 परीक्षार्थी, लेवल-2 (टीजीटी) के लिए 4179 व लेवल-3 (पीजीटी) के लिए 2976 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed