{"_id":"6995f4af33c083bf050792d7","slug":"bku-warns-protest-tomorrow-against-attachment-of-farmers-land-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-148871-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: भाकियू की चेतावनी, किसान की जमीन कुर्की के विरोध में कल प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: भाकियू की चेतावनी, किसान की जमीन कुर्की के विरोध में कल प्रदर्शन
Wed, 18 Feb 2026 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 18 Feb 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
शहर थाने की बाहर विरोध जताते हुए किसान संगठन , स्त्रोत किसान संगठन
रतिया। किसान रेस्ट हाउस में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की तहसील कमेटी की बैठक शहरी अध्यक्ष करमजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में किसानों के खिलाफ कथित आर्थिक अनियमितताओं के बारे में रोष व्यक्त किया गया। जिला प्रधान निर्भय सिंह ने कहा कि गांव नडैल में एक किसान की जमीन की कुर्की के विरोध में 20 फरवरी को बड़ी संख्या में किसान एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
बैठक में गांव अहरवां और बीरावाली के किसान हरप्रीत सिंह, हरिंदर सिंह, लखविंदर सिंह और गुरमीत सिंह ने आढ़तियों पर परेशान करने के आरोप लगाए। किसानों का कहना है कि पहले उनके खातों में राशि जमा करवाई गई और बाद में सेल्फ चेक के माध्यम से निकाल ली गई। बैंक रिकॉर्ड के अनुसार संबंधित चेकों के पीछे खाताधारक के साथ आढ़तिया, उसके बेटे या मुनीम के हस्ताक्षर भी पाए गए हैं।
किसानों ने आरोप लगाया कि करोड़ों रुपये की फर्जी लेनदारी दिखाकर उनकी जमीन हड़पने की साजिश रची जा रही है। किसानों का कहना है कि क्लीन चिट मिलने के बावजूद उनके खिलाफ 18-18 लाख रुपये के चेक बाउंस के मामले दर्ज करवा दिए गए। निर्भय सिंह ने बताया कि सिटी थाना रतिया में एक माह पहले शिकायत देने के बावजूद अब तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई। इसके विरोध में किसान सिटी थाना के बाहर एकत्रित हुए और नारेबाजी कर रोष जताया।
विज्ञापन
किसानों ने मांग की है कि दोषियों के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए, बैंक खातों, चेकों और हस्ताक्षर की फॉरेंसिक जांच करवाई जाए तथा फर्जी केस रद्द किए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। बैठक में गगन भुल्लर, मुंदरी बोला और अशोक कुमार सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।