फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   BJP leader Subhash Barala said On attack on farmers, Congress adopting cheap tactics under innocent people

Fatehabad: किसानों के हमले पर सुभाष बराला बोले, भोले-भाले लोगों की आड़ में कांग्रेस अपना रही ओछे हथकंंडे

Sat, 18 May 2024 01:02 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 18 May 2024 01:02 PM IST
सार

फतेहाबाद में राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने कहा कि हमारे देश व प्रदेश का भोला भाला किसान अन्न पैदा करके लोगों का पेट भरने का काम करता है, वहीं सीमा पर जाकर देश की रक्षा करने का काम भी करता है। पहले भी किसान भाजपा के साथ था और अब भी है।

विज्ञापन
BJP leader Subhash Barala said On attack on farmers, Congress adopting cheap tactics under innocent people
राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला - फोटो : संवाद

विस्तार

फतेहाबाद के जाखल में शुक्रवार रात को भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर व राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला के किसान संगठन द्वारा विरोध करने पर सुभाष बराला ने शनिवार को गांव कमालवाला में प्रेस वार्ता की। इस दौरान सुभाष बराला ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखना, धरना प्रदर्शन करना व आपसी संवाद से अपनी मांगों को पूरा करवाना सभी का अधिकार है, लेकिन दंगे करके किसी को नुकसान पहुंचाने का अधिकार किसी को नहीं है। किसान भोले-भाले हैं, उनकी आड़ लेकर कुछ लोग षड्यंत्र रचने का काम करते हैं। ऐसी ताकतें पहले भी एक्सपोज हुई हैं, भविष्य में भी होंगी। ऐसा वातावरण कांग्रेस पार्टी के कुछ लोग बना रहे हैं। प्रशासन व चुनाव आयोग को इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए।

विज्ञापन


विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारे देश व प्रदेश का भोला भाला किसान अन्न पैदा करके लोगों का पेट भरने का काम करता है, वहीं सीमा पर जाकर देश की रक्षा करने का काम भी करता है। पहले भी किसान भाजपा के साथ था और अब भी है। पहले इन्हीं किसानों-मजदूरों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रदेश की सभी दस सीटें जिता कर उनको मजबूत किया। किसानों की आड़ लेकर कोई भी षड्यंत्र रचें, लेकिन वह कामयाब नहीं होगा। इस बार भी सभी 10 सीटें भाजपा जीतेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बराला ने कहा कि लगभग एक सप्ताह पहले ही उन्होंने जाखल के किसानों से सौहार्दपूर्वक बातचीत की थी। मगर शुक्रवार रात को हनुमान चालीसा कार्यक्रम में भाग लेने गए थे। प्रशासन व आमजन को विचार करना चाहिए कि क्या किसी को राजनीति की आड़ में धार्मिक कार्यक्रम में दखलअंदाजी का अधिकार देना चाहिए। जाखल की घटना की जितनी भी निंदा की जाए, उतनी कम है। सम्मानित लोग हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे थे। भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर और वह दोनों कार्यक्रम में गए। संदेश देकर जब निकल रहे थे, तो यह घटना हुई। समाज को ऐसी घटनाओं का स्वत: संज्ञान लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed