फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   BJP IT cell president put objectionable video related to farmers in WhatsApp group

भाजपा आईटी सेल के अध्यक्ष ने व्हाट्सएप ग्रुप में डाला किसानों से संबंधित आपत्तिजनक वीडियो

Fri, 18 Jun 2021 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
BJP IT cell president put objectionable video related to farmers in WhatsApp group
ग्रुप का स्क्रीन शॉट जिसमें कंवल चौधरी का माफीनामा है। - फोटो : Fatehabad
भाजपा आईटी सेल के अध्यक्ष कंवल चौधरी व्हाट्सएप ग्रुप में आपत्तिजनक वीडियो डालकर विवादों में आ गए हैं। इस वीडियो में सांकेतिक रूप से दिखाया गया है कि दिल्ली में आंदोलनरत किसान अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त हैं। जैसे ही उन्होंने यह वीडियो ग्रुप में डाला तो ग्रुप में शामिल किसान सदस्य भड़क गए। उन्होंने आईटी सेल प्रमुख के खिलाफ तीखे कमेंट शुरू कर दिए। किसानों ने कहा कि वह इस वीडियो को डिलीट कर दें, लेकिन कंवल चौधरी ने वीडियो डिलीट नहीं की। किसानों ने चेतावनी दे दी कि शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक कंवल चौधरी ने माफी नहीं मांगी तो उसके घर के आगे धरना देंगे। मामला बढ़ता देख करीब पंद्रह घंटे बाद चौधरी बैकफुट पर आ गए और ग्रुप में ही मैसेज लिखकर माफी मांगी। इसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

दरअसल, व्हाट्सएप पर खबर ही जीवन है, नाम से एक ग्रुप बना हुआ है। ग्रुप में सभी वर्गों के लोग जुड़े हुए हैं। भाजपा आईटी सेल के जिलाध्यक्ष कंवल चौधरी भी ग्रुप में शामिल हैं। वीरवार शाम 6 बजकर 07 मिनट पर कंवल चौधरी ने एक वीडियो डाला। वीडियो में एक महिला आपत्तिजनक अवस्था में है। वहीं महिला के साथ तीन-चार ग्रामीण दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो की स्क्रीन पर लिखा हुआ है 7 जून 2021, टीकरी बॉर्डर, सेक्टर-9, बहादुरगढ़। यह वीडियो ग्रुप में डालते ही विवाद खड़ा हो गया। कंवल चौधरी ने वीडियो डालते हुए उसमें किसान आंदोलन की आड़ में गलत काम करने की बात लिख दी। इससे ग्रुप में ही आरोप लगने लगे कि कंवल चौधरी किसानों को बदनाम करना चाहते हैं और यह हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। रात को उनके खिलाफ 100 से ज्यादा कमेंट आ गए। इसी बीच ग्रुप में शामिल कुछ किसान सदस्यों ने चेतावनी दी कि कंवल चौधरी के खिलाफ वैसा ही विरोध प्रदर्शन करेंगे, जैसा टोहाना में देवेंद्र बबली के खिलाफ किया था। आखिरकार लगातार विरोध के बाद शुक्रवार सुबह 9:37 बजे ग्रुप में ही माफीनामा लिखकर कंवल चौधरी ने पिंड छुड़वाया। उन्होंने लिखा कि इस वीडियो को डालने के पीछे मेरा उद्देश्य किसी की भावना को ठेस पहुंचाना नहीं था। कुछ उपद्रवी आंदोलन को खराब करना चाहते हैं। इनसे सावधान रहना चाहिए। यह वीडियो मैंने बिना देखे फॉरवर्ड कर दिया था। किसी भाई को ठेस लगी है तो खेद प्रकट करता हूं। भविष्य में ऐसा नहीं होगा। यह लिखने के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

मामला खत्म हो चुका है : कंवल चौधरी
कुछ नहीं, ग्रुप का वैसे ही मामला था। मामला खत्म हो चुका है। वीडियो अश्लील नहीं था। बस, थोड़ा सा किसानों के ऊपर था। बाद में मैंने कह दिया था कि गलती से डल गई थी। कोई खास लंबा चौड़ा मैटर नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कंवल चौधरी, जिला अध्यक्ष, भाजपा आईटी सेल, फतेहाबाद।
कोट
मेरी जानकारी में ऐसा कोई मामला नहीं है, आपने ही जानकारी दी है। पता करेंगे कि वीडियो डालने का क्या मामला हुआ है। उसके बाद ही कुछ कह पाऊंगा।
-बलदेव ग्रोहा, जिलाध्यक्ष, फतेहाबाद भाजपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed