{"_id":"578671e64f1c1b1b0813eeb8","slug":"bjp-audujst-corporater-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों को मनोनीत पार्षद पद पर एडजस्ट करने की तैयारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों को मनोनीत पार्षद पद पर एडजस्ट करने की तैयारी
fatehabad
Updated Wed, 13 Jul 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमित रूखाया। नगर पार्षद पद के लिए एक बार फिर से जंग छिड़ने के आसार बनते दिख रहे हैं। फतेहाबाद नगर परिषद से इस बार तीन पार्षद मनोनीत होंगे। प्रदेश सरकार ने इस बाबत उपायुक्त और नगर परिषद ईओ को पत्र लिखकर इन तीन पदों को भरने के लिए आवेदन मांग लिए हैं। यह तय माना जा रहा है कि सत्तारूढ़ बीजेपी इन तीनों पार्षद पदों पर अपने ही लोगों को एडजस्ट करने की तैयारी में है। वैसे लोकल भाजपा में भी कई नेता इन मनोनीत पार्षदों के पदों पर काबिज होने के लिए लॉबिंग शुरू कर चुके हैं।
इनमें हाल ही में नगर परिषद चुनाव हार चुके कई नेता भी शामिल हैं। हालांकि, सूत्रों की मानें तो भाजपा जिलाध्यक्ष वेद फुलां इन दिनों चंडीगढ़ हैं। उनके वापस लौटने के बाद मनोनीत पार्षद पद के लिए भी सरगर्मियां तेज होने की पूरी संभावना है। वैसे चंडीगढ़ में भाजपा जिलाध्यक्ष इस बारे में प्रदेशाध्यक्ष बराला से चर्चा कर चुके हैं।
फतेहाबाद-टोहाना से तीन और रतिया-भूना मेें दो पार्षद होंगे मनोनीत
शहरी निकाय विभाग के निदेशक से जिला उपायुक्त एवं नगर परिषद ईओ को भेजे गए पत्र में साफ तौर पर कहा गया है कि जिन शहरों में नगर परिषद अस्तित्व में हैं, वहां पर तीन पार्षद मनोनीत होंगे और जिन जगहों पर नगर पालिका की व्यवस्था है, ऐसी जगह पर दो पार्षद मनोनीत किए जाएंगे। ऐसे में फतेहाबाद जिले में फतेहाबाद और टोहाना में नगर परिषद होने के कारण तीन-तीन एवं भूना और रतिया में नगर पालिका होने के कारण दो-दो पार्षद मनोनीत होंगे। निदेशक के पत्र के अनुसार ऐसे लोगों को पार्षद मनोनीत किया जा सकता है, जिन्हें नगर निकाय संस्था के कामकाज के बारे में जानकारी हो या फिर उन्हें इसका अनुभव हो।
विज्ञापन
दुड़ाराम समर्थकों के वार्डों से हो सकते हैं मनोनीत पार्षद
सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में सम्पन्न हुए नगर परिषद चुनावों में हार का मुंह देखने वाले कुछ नेताओं को भाजपा बैक डोर से नगर परिषद में एंट्री करवा सकती है। इनमें वार्ड-13 से चुनाव हार चुकी सुमन बाला मेहता और वार्ड-10 से गिल्होत्रा परिवार के किसी सदस्य का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है।
हालांकि इस बारे में आखिरी फैसला भाजपा हाईकमान ही लेगा, लेकिन भाजपा का गेम प्लान समझें तो ऐसा संभव है कि भाजपा उन वार्डों से उम्मीदवार रहे नेताओं को मनोनीत करवा दे जिन वार्डों से दुड़ाराम समर्थक चुनाव जीत कर आए हैं। ऐसा कर भाजपा विधानसभा चुनावों की तैयारी अभी से शुरू कर सकती है।
प्रधानगी के लिए नहीं कर सकेंगे वोट
मनोनीत पार्षद नियुक्त होने की सूरत में भी प्रधानगी के लिए अगर आगे कोई दावा पेश करता है तो ये पार्षद उसके लिए वोटिंग नहीं कर सकेंगे, लेकिन अन्य सभी कामों के लिए इनकी शक्तियां चुनाव जीतकर आए पार्षदों के बराबर ही रहेंगी। विकास कार्यों के लिए नगर परिषद हाउस में इनके वोट की भी बराबर अहमियत रहेगी। ऐसे में बीजेपी जरूर ऐसे लोगों को नगर परिषद में लेकर आना चाहेगी जो आगे जाकर उसके लिए भी काम के साबित हों।
मनोनीत पार्षदों के लिए तीन पद हैं, लेकिन भाजपा के पास योग्य उम्मीदवारों की पूरी फौज है। जल्द इस बारे में औपचारिक घोषणा की जाएगी। पार्टी हाईकमान से इस बारे में संपर्क में हूं।
वेद फुलां, भाजपा जिलाध्यक्ष, फतेहाबाद ।