फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Bike riding youth dies, cousin injured in collision with truck at Bhuna Mor

Fatehabad News: भूना मोड़ पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चचेरा भाई घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies, cousin injured in collision with truck at Bhuna Mor
मृतक संदीप का फाइल फोटो
फतेहाबाद। शहर के भूना मोड़ पर वीरवार सुबह ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इससे मोटरसाइकिल सवार 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई और उसका चचेरा भाई घायल हो गया। मामले में शहर पुलिस ने मृतक गांव हरिपुरा निवासी संदीप कुमार के चचेरे भाई अजयपाल के बयान पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मामले के मुताबिक, शिकायत में गांव हरिपुरा निवासी अजयपाल ने बताया कि वीरवार सुबह चाचा के बेटे संदीप के साथ फतेहाबाद आए थे। इसके बाद उसे नए बस स्टैंड पर छोड़ने के लिए जा रहा था। जब भूना मोड़ पर पहुंचे तो पीछे से एक कंटेनर आया और मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। ट्रक चालक मौके से भाग गया। मृतक 12वीं पास था और फिलहाल लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। संदीप के पिता प्रिंटिंग प्रैस की दुकान पर कार्य करते हैं। वहीं उसके बड़े भाई फर्नीचार का काम करते हैं। उसके दो बहनें शादीशुदा हैं।
विज्ञापन


सिर में चोट लगने के कारण हुई मौत

पुलिस को दी शिकायत में अजयपाल ने बताया कि ट्रक ने टक्कर मारी तो संदीप ट्रक की तरफ गिर गया। इस दौरान ट्रक की एंगल सिर में जा लगी। घटना के बाद चालक मौके से भाग गया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल संदीप को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। यहां पर मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed