{"_id":"69c577dc1c65c157700116af","slug":"bike-riding-couple-killed-grandson-and-granddaughter-injured-after-collision-with-ambulancebike-riding-couple-killed-grandson-and-granddaughter-injured-after-collision-with-ambulance-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-150906-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: एंबुलेंस की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत, दोहता-दोहती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: एंबुलेंस की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत, दोहता-दोहती घायल
Thu, 26 Mar 2026 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
सतपाल, फ़ाइल फ़ोटो
फतेहाबाद। गांव दरियापुर के पास बुधवार रात को बाइक को निजी एंबुलेंस ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार बुजुर्ग पति-पत्नी की जान चली गई। वहीं हादसे में दोहता और दोहती घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। सदर थाना पुलिस ने एंबुलेंस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव मानावाली निवासी सतपाल (66) अपनी पत्नी सरबती (65) के साथ सिरसा में किसी रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे। उनके साथ दोहता जमाई और दोहती लक्ष्मी देवी भी सवार थे। बताया जा रहा है कि गांव करनौली मोड़ पर तेज रफ्तार एंबुलेंस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए।
सूचना मिलते ही राहगीरों की मदद से सभी को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद सतपाल और उनकी पत्नी सरबती को मृत घोषित कर दिया। वहीं उनके साथ सवार दोहता जमाई और दोहती लक्ष्मी देवी की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें तुरंत अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
सदर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि परिजनों के बयान के बाद कार्रवाई करके वीरवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिए हैं। एंबुलेंस चालक पर बाइक को टक्कर मारने का आरोप है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।